Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने किया चलकुशा प्रखंड का दौरा,प्रखंड स्तरीय इलेक्शन फूड फेस्टिवल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हुई शामिल।

On: March 23, 2024 8:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इलेक्शन ट्री प्लांटेशन,हस्ताक्षर अभियान,मतदाता शपथ सहित कई कार्यक्रम हुए आयोजित

हज़ारीबाग:-लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने आज 23 मार्च को चलकुशा प्रखंड का दौरा किया। अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने चलकुशा प्रखंड के बूथ संख्या 273, 274,275,277 एवं 279 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मतदान केंद्रों में एएमएफ (मूलभूत बुनियादी सुविधाओं) का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा मतदान के दिन किसी भी मतदाता को कोई असुविधा न हो यह सुनिश्चित करना आवश्यक है।

चलकुशा में प्रखंड स्तरीय स्वीप गतिविधि के अंर्तगत आयोजित फूड फेस्टिवल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त हुई शामिल

प्रखंड स्तरीय स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत इलेक्शन फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला निर्वाचन पदाधिकारी शामिल हुई। उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चलकुशा प्रखंड में 44060 मतदाता है,जिसमें नए मतदाताओं की संख्या 1458 और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 452 हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ना छूट गया है, वें फॉर्म 6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में 85+ आयुवर्ग एवं दिव्यांग मतदाता जो चल फिर सकने में असमर्थ हैं उन्हें होम वोटिंग की सुविधा दी जाएगी। उपायुक्त ने सभी मतदाताओं से मतदान तिथि को छुट्टी का दिन न मानते हुए अपने घरों से निकलकर मतदान करने की अपील की।
विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।
======================
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा उपस्थित लोगों को मतदाता प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई गई। वोटर ट्री प्लांटेशन कार्यक्रम के अंर्तगत पौधा रोपण,हस्ताक्षर अभियान, कार्यालय का निरीक्षण।
इस दौरान एसडीओ बरही, बीडीओ चलकुशा व अन्य प्रखंड स्तरीय कर्मी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दरिंदगी: मुजफ्फरपुर में खेलते-खेलते लापता दो चचेरी बहनों की बेरहमी से हत्या, चिमनी के पास मिले क्षत-विक्षत शव

धार भोजशाला विवाद पर ऐतिहासिक फैसला: हाई कोर्ट ने माना सरस्वती मंदिर; मुस्लिम पक्ष को दूसरी जगह जमीन मांगने का सुझाव

NEET UG 2026: 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा; अगले साल से खत्म होगा OMR का झमेला, ऑनलाइन मोड में होगा एग्जाम

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस की छापेमारी, कई हिरासत में

जेठ में सावन का अहसास: मूसलाधार बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त; कई घरों के छप्पर उड़े

पेट्रोल-डीजल की किल्लत और कालाबाजारी पर DC सख्त; एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दुकानदार गिरफ्तार, 19 दिन बाद मां की शिकायत पर पुलिस का बड़ा एक्शन

बिना OTP और बिना कॉल के खाते से उड़े ₹9500; साइबर ठगी का नया तरीका देख पुलिस भी हैरान

देर रात सड़क पर उतरे SDM, ओवरलोड वाहनों पर चला प्रशासन का हंटर; ₹2.65 लाख वसूला जुर्माना

मटका फोड़ आंदोलन पर राजद का तीखा पलटवार; भाजपा ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने में व्यस्त

नवोदय विद्यालय का नाम रोशन, आदित्य राज बने स्कूल टॉपर; सीबीएसई 12वीं में लहराया सफलता का परचम

धरती के भगवान ने पेश की मिसाल, डॉ. एस. सी. नायक अब सप्ताह में दो दिन करेंगे मरीजों का मुफ्त इलाज!

Leave a Comment