Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Pakud: अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचायत स्तरीय महिला जनप्रतिनिधियों में वाद-विवाद प्रतियोगिता का किया आयोजन

On: March 7, 2023 12:05 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचायत स्तरीय महिला जनप्रतिनिधियों में वाद-विवाद प्रतियोगिता का किया आयोजन

पाकुड़। सोमवार को पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड सभागार में पंचायती राज विभाग के सौजन्य से अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचायत स्तरीय महिला जनप्रतिनिधियों के बीच समाज में महिला विषयक समस्याओं, मुद्दों पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तृत जानकारी देने के साथ संचालन हिरणपुर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार स्वांसी के द्वारा किया गया। श्री स्वांसी ने कहा कि वर्तमान समय में विज्ञान युग अपने उन्नत अवस्था में है, फिर भी समाज में डायन प्रथा जैसी कुप्रथा अपना पांव पसारे हुए हैं, इसे दूर करने के लिए महिला जनप्रतिनिधियों को अग्रसर होने की आवश्यकता है। विद्यालय में बालिकाओं का शत-प्रतिशत नामांकन हो, ऑगनबाडी केन्द्रों में बच्चियों को समय से पोषाहार मिले। गर्भवती/धात्री महिलाओं को टीकाकरण एवं अन्य लाभ समय से मिले। मानव तस्करी पर रोक लगाने का हरसंभव प्रयास किया जाय तथा रोकथाम हेतु महिला संगठन के माध्यम से ऐसी कुरीति का प्रचार प्रसार हो। बीडीओ ने दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, शराबबंदी, परिवार नियोजन, बाल विवाह पारिवारिक विवाद, माहवारी एवं स्वच्छता जैसी ज्वलंत मुद्दों पर महिला जन प्रतिनिधिया की भूमिका पर महिला जनप्रतिनिधिया के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता अभिभाषण का आयोजन किया। उत्कृष्ट विचार व्यक्त करने वाले जनप्रतिनिधियों में प्रथम स्थान तेरेसा टुडू तोड़ाई मुखिया, द्वितीय स्थान प्रियंका देवी जिला परिषद सदस्य एवं तृतीय स्थान मामुनी देवी वार्ड सदस्य सुन्दरपुर को पुरस्कृत किया गया। ’मौके पर प्रमुख रानी सोरेन, सभी महिला मुखिया, महिला वार्ड सदस्य, प्रभारी बीपीआरओ राम कुमार साह, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी सूर्या मालतो, महिला पर्यवेक्षिका बाल विकास परियोजना, प्रखण्ड समन्वयक पंचायतीराज अभिषेक गौड समेत अन्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान— “हम मदद नहीं, अवसर देने वाली सरकार”

राज्यसभा से विदाई के दौरान भावुक हुए मल्लिकार्जुन खरगे, बोले— “राजनीति में कोई रिटायर नहीं होता”

सभी पर्व-त्यौहार खुशनुमा माहौल में मनाएं: डॉ ताराचंद

उपायुक्त डॉ ताराचंद के निदेश पर कुडू के थाना मोड़ से पढ़हा भवन तक सड़क मरम्मती का कार्य शुरू

भंडरा: दो दिवसीय सेविका प्रशिक्षण संपन्न, आधुनिक पद्धति से खेल-खेल में शिक्षा पाएंगे बच्चे

पिता की डांट से क्षुब्ध होकर नाबालिग ने खाया कीटनाशक, रिम्स रेफर

भंडरा के भीठा में आज होगा विराट हिंदू सम्मेलन सह कलश यात्रा का आयोजन

भंडरा में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

बीआरसी में गुरु गोष्ठी आयोजित, शिक्षकों को नए सत्र के लिए दिए गए निर्देश

स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक, शिक्षा व पोषण व्यवस्था पर चर्चा

समाज कल्याण की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

रामनवमी महासमिति का गठन, बिनोद बने अध्यक्ष

Leave a Comment