Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हजारीबाग यूथ विंग को डीसी ने किया सम्मानित, सम्मानित के रूप में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी का प्रशस्ति पत्र सोपा गया।

On: March 16, 2024 7:00 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बीते दिनों आयोजित भव्य रक्तदान शिविर को लेकर किया गया सम्मानित।

आप सभी सदैव सामाजिक सेवा में सर्वोपरि रहे :– नैंसी सहाय ।

हजारीबाग यूथ विंग ने डीसी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव के प्रति जताया आभार :– चंद्र प्रकाश जैन।

समाज की सेवा ही हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य है :– करण जायसवाल।

हजारीबाग यूथ विंग सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही है :– तनवीर सिंह।

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा बीते 28 फरवरी को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें 130 रक्त संग्रह किया गया था। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एवं शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज ऑफ अस्पताल के द्वारा रक्त संग्रह किया गया था।

इस नेक पहल के बाद शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में हजारीबाग यूथ विंग को उपायुक्त के द्वारा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर डीसी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा की आप सभी सदैव सामाजिक सेवा में सर्वोपरि रहे। आने वाले दिनों में अवश्य रक्तदान शिविर का आयोजन करें रक्तदान शिविर के आयोजन के साथ स्वीप के तहत मतदान करने की भी अपील करें। आपके कार्यक्रम को जिला प्रशासन अपने तरीके से भी जनता के बीच पेश करेगी आप सभी को नेक कार्य के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने डीसी नैंसी सहाय एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव तनवीर सिंह के प्रति आभार जताते हुए कहा कि समाज के प्रति हम सबों की सेवा सदैव प्रारंभ रहेगी।

मौके पर अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि समाज की सेवा ही हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य है इसी के दृष्टिकोण से हम सभी लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। हर लोगों को समाज के प्रति सजक होकर लोगों की मदद करनी चाहिए।

मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव तनवीर सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हजारीबाग यूथ विंग
सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही है।

मौके पर :–अध्यक्ष करण जायसवाल, सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केसरी,जयप्रकाश खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल,कार्यकारिणी सदस्य विकास तिवारी,उदित तिवारी, अजीत चंद्रवंशी,राकेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

एसआईटी ने बच्चा चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, 15 आरोपी गिरफ्तार, 12 बच्चे बरामद

भीषण सड़क हादसा: ओरसा घाटी में पलटी रिजर्व बस, 6 की मौत की आशंका, 30 से अधिक घायल

मंदिर प्रांगण में विहिप–बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व धर्म रक्षा निधि पर मंथन

अखिल भारतीय तैलीक साहू समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक, पदाधिकारियों का चयन

क्षत्रिय गौरव एकता मिलन समारोह आयोजित, रांची रैली को लेकर बनी रणनीति

आंगनबाड़ी केंद्र मरम्मत में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

मनरेगा संविदा नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 34 पदों के लिए 265 अभ्यर्थी हुए शामिल

आपसी विवाद के दौरान हमला करने आए दो अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व थाना प्रभारी अरबिंद सिंह को भावभीनी विदाई, छलक पड़े ग्रामीणों के साथ आंसू

उपायुक्त डॉ. ताराचंद के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

अनियंत्रित बोलेरो ने दुकान में मारी टक्कर, एक की मौत

सदर थाना में नव निर्मित किचन हाउस का उद्घाटन, पुलिस परिवार को मिली नई सौगात

Leave a Comment