एससी समाज, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र वासियों द्वारा भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल का किया गया शानदार अभिनंदन, पूर्ण समर्थन का जताया भरोसा

Munna
By Munna
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now

न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव

हज़ारीबाग

अनुसूचित जाति समाज, हजारीबाग लोकसभा द्वारा हजारीबाग लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी सह हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल का अभिनंदन समारोह शुक्रवार को डाक बंगला स्थित होटल पैराडाइज रिसॉर्ट सभागार में आयोजित हुआ। इसमें हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी पांचों विधानसभा के अनुसूचित जाति समाज के हजारों महिला- पुरुष शामिल हुए और भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल का अभिनंदन करते हुए पूर्ण समर्थन का भरोसा जताया। उनके अभिनंदन में मन-मन के मनीष जी है…गीत पर समाज की बालिकाओं ने सामुहिक नृत्य कर सबको मोहित कर दिया। कार्यक्रम में विशेषरूप से हजारीबाग के भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, बरकट्ठा के पूर्व विधायक प्रत्याशी सह भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, पूर्व जिप सदस्य रामस्वरूप पासवान, राजेंद्र वाल्मिकी, समाज के रामगढ़ जिला अध्यक्ष विनोद राम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें। अध्यक्षता राजेंद्र वाल्मिकी ने, मंच संचालन विशाल वाल्मिकी और रोहित राम ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन विनोद राम ने किया ।

मौके पर संबोधित करते हुए भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा की साल 2018 में हजारीबाग नगर परिषद की चुनाव से राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा और आपसे गहरा लगाव निगम के समय से ही रहा है। कांग्रेस ने इस देश में 60 साल तक राज किया लेकिन गरीबों का सिर्फ़ मजाक बनाया और धर्म- जातियों को बांटकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंककर सत्ता में बना रहा। मोदी सरकार ने देश के विकास के साथ व्यक्तिगत घरों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंची। देश का मान, सम्मान बढ़ा, सड़कों का विस्तारीकरण, रेल का विस्तार, अयोध्या में सदियों बाद श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा हुआ। गरीबों के घरों तक कई योजनाएं पहुंची। लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाया। पीएम मोदी ने संकल्प लिया है आने वाले 2047 तक संपूर्ण राष्ट्र विससित रहेगा। मनीष जायसवाल ने कहा की आपका साथ विश्वास और प्रेम मोदी जी और आपका बेटा और भाई मनीष जायसवाल के साथ रहेगा और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में प्रचंड मतों से कमल खिलाएं। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह समेत अन्य ने समाज की राजनीतिक चेतना की प्रसंशा की ।

मौके पर विशेष रूप से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विस्तारक प्रभारी दिनेश वाल्मिकी, करण जायसवाल, आलोक कुमार, रंजन चौधरी, आशीष सोनी, विक्रमादित्य, रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सुभाष रजवार, सचिन कोटवार, जिला लाल राजवार, गिरधारी रजक, धीरज राम, रिक्की राम, किशोर रजवार, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से कृष्ण कुमार रवि, सिकंदर राम, मनोज तुरी, तुलसी राम, अशोक राम, जागेश्वर तुरी, मंगल तुरी, बरही विधानसभा क्षेत्र के रामस्वरूप पासवान, सुधीर कौशल, विकास कुमार रजक, नागेश्वर रजक, कैलाश पासवान, मनोज पासवान, डोलो पासवान, अजय पासवान, बीरेंद्र रजक, गोविंद रजक, मांडू विधानसभा क्षेत्र के तेजू रविदास, राजेश नायक, आनन्द नायक, विकास राम, करण कुमार, हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र से अशोक राम, हेमंत भुइयां, चुम्मू राम, शंकर कुमार दास, दिलचंद तुरी, दिनेश पासवान, रामस्वरूप पासवान, कृष्णा रविदास, उपेंद्र कुमार, अशोक तुरी, गौतम कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *