Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Hantarganj/Chatra: अवैध देशी शराब के साथ 10 तस्कर गिरफ्तार, 365 लीटर देशी शराब व 12 मोटरसाइकिल जब्त

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अवैध देशी शराब के साथ 10 तस्कर गिरफ्तार, 365 लीटर देशी शराब व 12 मोटरसाइकिल जब्त

चतरा। पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कापर्रवाई करते हुए हंटरगंज थाना क्षेत्र से 12 मोटरसाइकिल के साथ 10 व्यक्ति को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तारी झारखंड बिहार सीमा पर स्थित हंटरगंज थाना क्षेत्र के सैयपुर, कोसमही गांव के समीप से की गई है। उपरोक्त जानकारी एसडीपीओ अविनाश कुमार ने देते हुए बताया कि एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि होली पर्व को लेकर बिहार झारखंड बॉर्डर स्थित कोसमाही और सेयपुर से देशी शराब का बड़ा खेप बिहार भेजा जाना है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी सनोज चौधरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी किया गया। जिसमें शराब सप्लाई में लगे 10 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ 12 मोटरसाइकिल और 365 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment