Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक,संपन्न।

On: March 9, 2024 6:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव

हज़ारीबाग

मतदान केन्द्रों के भवन परिर्वतन संबंधी प्रस्तावो पर हुई चर्चा
======================

जिला निर्वाचन सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने आज 9 मार्च को विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा निर्वाचन में प्रयोग किए जाने वाले मतदान केन्द्रों के नाम तथा भवन में बदलाव या परिवर्तन को लेकर विचार विमर्श किया गया। निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि इस बार बूथों के नाम व भवन परिवर्तन को लेकर निर्वाचन आयोग के सख्त निर्देश प्राप्त हुए हैं। निर्देशानुसार अति महत्वपूर्ण व विशेष परिस्थिति में ही जिले भर के अधिकतम पांच बूथ के भवनों में परिवर्तन संभव हो सकेगा।
आज संपन्न हुई बैठक में एईआरओ द्वारा भवनों के परिवर्तन संबंधी प्रस्ताव पर विचार करते हुए सर्वसम्मति से पांच प्रपोजल को निर्वाचन आयोग भेजे जाने की प्रक्रिया की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अब तक चिन्हित सभी मतदान केन्द्रों में एएमएफ (न्यूनतम बुनियादी सुविधाएं) को क्रियाशील रखने तथा छोटे-मोटे मरम्मती के कार्यों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
मौक पर डीईओ ने बताया कि नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया अब भी जारी है तथा निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के एक दिन पूर्व तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी,अतः नए मतदाता जिन्होंने अब तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करवाया है वें फॉर्म 6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते है। साथ उन्होंने यह जानकारी दी कि वैसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में है लेकिन उनके पास एपिक कार्ड या मतदाता पहचान पत्र नहीं है वह अन्य विकल्पों मसलन आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस,पासपोर्ट इत्यादि के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी,आजसु, बहुजन समाजवादी पार्टी,भारतीय जनता पार्टी,राष्ट्रीय जनता दल,झारखंड मुक्ति मोर्चा व इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment