Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हजारीबाग यूथ विंग की बैठक हुई संपन्न,महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 31लीटर दूध से महादेव का किया जाएगा अभिषेक।

On: March 5, 2024 1:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव

23 मार्च को बुजुर्गों के बीच होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।

सेवा एवं धार्मिक कार्य करना ही हजारीबाग यूथ विंग पहली प्राथमिकता है :– चंद्र प्रकाश जैन।

हजारीबाग:-जिले में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग की बैठक सोमवार को देर शाम महेश सोनी चौक स्थित संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन के निवास स्थान पर संपन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष विकास केसरी के द्वारा किया गया वहीं धन्यवाद ज्ञापन संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने किया,बैठक की शुरुआत बीते कार्यक्रमों के लेखा-जोखा के साथ किया गया। इसके बाद आगामी विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया 8 मार्च को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गौशाला परिसर में स्थित शिवमंदिर में 31 लीटर दूध से महाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद आसपास के लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। वही होली महापर्व से पूर्व 23 मार्च को ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के बीच होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा यह कार्यक्रम पिछले 3 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इसके बाद कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श किया गया। वही बैठक की समाप्ति के उपरांत सदस्य सह सुप्रसिद्ध भजन गायक वीरेंद्र गर्ग उर्फ बिट्टू बिहारी को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि सेवा एवं धार्मिक कार्य करना ही हजारीबाग यूथ विंग की पहली प्राथमिकता है। इसी के दृष्टिकोण से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं सभी कार्यक्रमों में पदाधिकारी एवं सदस्यों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।मौके पर :– संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन,सचिव संजय कुमार, सह सचिव डॉ बी.वेंकटेश, उपाध्यक्ष विकास केसरी,कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल, कार्यकारिणी सदस्य बिट्टू बिहारी,अभिषेक पांडे, मोहम्मद ताजुद्दीन सहित कई लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नाबालिग से छेड़खानी और वीडियो वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

जंगल में दस्तावेजों का अंबार: भारी मात्रा में वोटर, एटीएम और पैन कार्ड मिलने से हड़कंप!

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ केरेडारी का युवक गिरफ्तार!

भंडरा: एक घंटे की बारिश और थम गई मुख्य बाजार की रफ्तार, सड़क बनी दरिया, छात्र और राहगीर बेहाल

लोहरदगा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 17 मई को आयोजित होगा विकास मेला

कल्याण अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 214 मरीजों की हुई निशुल्क जांच

Leave a Comment