Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

दर्दनाक हादसा, जामताड़ा में यात्रियों पर चढ़ी ट्रेन, आग लगने की सूचना पर कूदे थे यात्री, अबतक 2 की मौत, 12 के ट्रेन से कटने की सूचना

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
जामताड़ा। झारखंड-जामताड़ा में दर्दनाक रेल हादसे में अबतक दो लोगों की मौत हो गई रही है। वहीं इस हादसे में 12 यात्रियों के ट्रेन से कटने की सूचना है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भागलपुर-यशवंतपुर ट्रेन में आग लगने की अफवाह के बाद किसी यात्री ने जंजीर खींच दी व आग लगने बात बात सुनते ही यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। वहीं यात्री ट्रेन से रॉन्ग साइड में कूदने लगे। इसी बीच अचानक आसनसोल से जसीडीह की ओर जा रही ईएमयू पैंसेजर ट्रेन गुजरी, तो कई यात्रियों को अपने चपेट में ले लिया। आरपीएफ और पुलिस बल की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से दो शव बरामद किए हैं। इस भयावह हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों शवों की शिनाख्त कर ली गई है। दोनों शवों को जामताड़ा आरपीएफ की टीम एंबुलेंस की मदद से जामताड़ा ले गई, जबकि घायलों को ट्रेन से ही आसनसोल भेजा गया।

एसडीएम जामताड़ा कहा जांच के बाद कारण पता चलेगा

हादसे के बाबत जामताड़ा एसडीएम अनंत कुमार का कहना है कि दो शव बरामद किए गए हैं। फिलहाल रेलवे से एक हेल्पलाइन नंबर शुरू करने का अनुरोध किया गया है। जांच के बाद हादसे का कारण पता चलेगा।

रेलवे प्रशासन ने कहा आग लगने की कोई घटना नहीं हुई

प्रशासन ने आग लगने की सूचना को पूरी तरह से नकार दिया है। पूर्व रेलवे के सीपीओ कौशिक मित्रा ने बताया कि ट्रैक पर चल रहे दो व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आए हैं। आग लगने की कोई घटना नहीं हुई है। फिलहाल दो मौतों की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मरने वाले यात्री नहीं हैं, बल्कि वो स्थानीय लोग हैं और ट्रैक पर चल रहे थे। प्रशासन ने मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

https://x.com/ChampaiSoren/status/1762865498214035539?s=20

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने जताया शोक

जामताड़ा दर्दनाक रेल हादसे पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री चंपई ने ट्वीटकर लिखा है, जामताड़ा के कलझारिया स्टेशन के पास हुई ट्रेन दुर्घटना की दुखद खबर से मन व्यथित है। आगे लिखा, प्रशासन की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कोल माइंस में नौ घंटे बंद रहा कन्वेयर बेल्ट: सात सूत्री मांगों पर मजदूरों का आंदोलन, 22 अक्टूबर को वार्ता का आश्वासन

कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट की अनूठी पहल, दुर्गा पूजा पंडालों में आचार्यों को भेंट की दुर्गा सप्तशती की पुस्तक

उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक एवं वरीय पदाधिकारियों के साथ किया दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

लोहरदगा के कैरो में खूनी वारदात, टांगी से गर्दन काटकर कारी उरांव की हत्या; दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

भंडरा के दोनों दुर्गा पूजा पंडालों का भव्य उद्घाटन, जय माता दी के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

लोहरदगा के कैरो में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, लड्डू और जलेबी में मिला अखाद्य रंग

Leave a Comment