Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तीन दिवसीय राजकीय महोत्सव पहली शाम कलाकारों दी रागरंग प्रस्तुति, देर रात तक कलाकारों ने दर्शकों का किया मनोरंजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता 

इटखोरी(चतरा)। तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव में पहले शाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम में सबसे पहले कस्तूरबा गांधी विद्यालय इटखोरी के छात्राओं ने गणेश वंदना पर रिकॉर्डिंग डांस कर दर्शकों को भक्ति में सराबोर कर दिया। वहीं छात्राओं के द्वारा शक्ति रूप मां दुर्गा की रूप धारण कर बेहतरीन झांकी की प्रस्तुति दी गई। उसके बाद पद्मश्री मुकुंद नायक एंड ग्रुप के द्वारा झारखंडी दमकल झुमका गीत पर बेहतरीन झारखंडी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने झारखंडी गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया। उसके बाद सत्या ठाकुर एंड ग्रुप के द्वारा झारखंडी स्वागत गीत की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। ग्रुप के कलाकारों ने झारखंडी गीत गाकर दर्शकों को झुमाया। वहीं अल्ताफ राजा ने अपने सुरों से दर्जनों बॉलीवुड गाने हम वो दीवाने हैं जो ताजा हवा लेते हैं, इश्क और प्यार का मजा लीजिए, बरसात के मौसम में तन्हाई के आलम में समेत सुपरहिट गाने गाकर लोगो का दिल जीत लिया।

जबकि अंतिम में भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह ने अपनी सुरीली सुरों की प्रस्तुति भक्ति गीत सजा दो घर को गुलशन से मेरे भगवान आए हैं, राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे से प्रारंभ की, उसके बाद आगे अपनी भोजपुरी एवं झारखंडी गीत गोरिया चांद के इंजोरिया से इंजोर बड़ू हो, मोर अठरह साल होई गेलक री समेत दर्जनों गाने गाकर एवं बीच में ठुमके लगाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। देर रात तक अपनी सुरो से मन मोह ली। अक्षरा सिंह का कार्यक्रम देखने को लेकर कार्यक्रम स्थल से लेकर मंदिर परिसर तक खचाखच भीड़ देखने को मिला। दूसरी ओर सभी कलाकारों को जिला प्रशासन के द्वारा अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को देखने उच्च न्यायालय के न्यायधीश एसएन पाठक, मंत्री सत्यानंद भोक्ता समेत कई अन्य दिग्गज उपस्थित थे। वही उपायुक्त अबू इमरान, एसपी राकेश रंजन, डीडीसी उत्कर्ष गुप्ता, एसी पवन कुमार मंडल सहित अन्य अधिकारी कार्यक्रम के समापन तक मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment