Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Latehar: नेतरहाट क्षेत्र से पुलिस टीम ने 11 किलो गीला अफीम के साथ तीन को किया गिरफ्तार

On: March 3, 2023 11:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नेतरहाट क्षेत्र से पुलिस टीम ने 11 किलो गीला अफीम के साथ तीन को किया गिरफ्तार, पांच एकड़ में लगे अवैध पोस्ते की फसल को किया नष्ट

लातेहारः देश विदेश में प्रसिद्ध लातेहार जिले नेतरहाट की खूबसूरती पर अफीम माफियाओं की नजर लग गई है। नेतरहाट के तराई क्षेत्र अति नक्सल प्रभावित नैना गांव के माधव टोला में अवैध रुप से लगाए गए अफीम (पोस्ता) की फसल को पुलिस ने अभियान चलाकर ट्रैक्टर से नष्ट कर दिया। डीएसपी राजेश कुजूर के नेतृत्व में शुक्रवार को नेतरहाट थाना प्रभारी बंधन भगत और आईआरबी के जवानो ने संयुक्त रुप से अभियान चलाकर नैना के माधव टोला निवासी अगसतुस उरांव, पिता स्व सुखूवा उरांव के पांच एकड़ में लगे अवैध पोस्ते की फसल को नष्ट किया। साथ हीं पुलिस टीम ने तैयार 11 किलो गीला अफीम जब्त करते हुए अगसतुस उरांव, प्रभात तिग्गा, और राजकुमार यादव को गिरफ्तार किया है। इस बाबत महुआडांड़ डीएसपी राजेश कुजूर ने बताया कि ग्रामीणों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई एवं नैना गांव के माधव टोला में निजी भूमि में लगे करीब 20 एकड़ पोस्ते की खेती पकड़ी गई। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण रात हो जाने से पांच एकड़ खेती को नष्ट किया गया। आगे लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा तथा शेष बचे पोस्ते की फसल को भी नष्ट किया जायेगा। इस दौरान कृषि अधिकारी संकेत कुमार, सीआई गौतम कुमार लकड़ा, राजस्व उप निरीक्षक कमल गौतम के साथ बालेसर,ं बारेसिढ़ व नेतरहाट थाने के पुलिस कर्मी शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

कृषि एवं अनुषंगी विभागों की मासिक समीक्षा बैठक, योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश

राष्ट्रीय मतदाता दिवस–2026: समाहरणालय में मतदाता प्रतिज्ञा व जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

गणतंत्र दिवस–2026: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मुख्य समारोह की अंतिम तैयारियों का संयुक्त निरीक्षण

28 दिनों से लापता दिव्यांग किशोरी का शव बरामद, कई सवालों के घेरे में मामला

*बचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से मना वसंत पंचमी उत्सव, बच्चों का हुआ ‘विद्यारंभ संस्कार’*

अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

Leave a Comment