Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jharkhand: NIA की झारखंड में टेरर फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, 154 बैंक खाता और म्यूचुअल फंड को फ्रीज कर 20.65 करोड़ रुपये जब्त

On: March 3, 2023 11:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

NIA की झारखंड में टेरर फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, 154 बैंक खाता और म्यूचुअल फंड को फ्रीज कर 20.65 करोड़ रुपये जब्त

रांची। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने झारखंड में भाकपा माओवादी को फंडिंग करने वाले के ऊपर बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 154 बैंक खाता और म्यूचुअल फंड को फ्रीज किया। इन खातों में कुल 20.65 करोड़ रुपये हैं। फ्रीज सभी खाता संतोष फर्म और उनसे जुड़े हुए लोगों से संबंधित है। एनआईए जांच में खुलासा हुआ कि संतोष कंस्ट्रक्शन के साझेदारों में से मृत्युंजय कुमार सिंह का माओवादी के शीर्ष कार्यकर्ताओं के साथ घनिष्ठ संबंध था। मृत्युंजय कुमार सिंह ने माओवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए माओवादी कैडर रवींद्र गंझू, भाकपा (माओवादी) की क्षेत्रीय समिति के सदस्य को नकद धनराशि दी थी। लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में 2019 विधानसभा चुनाव के ठीक पहले माओवादी हमले में चार पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में एनआईए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूछताछ के बाद मृत्युंजय सिंह उर्फ सोनू सिंह को तीन फरवरी 2021 को गिरफ्तार किया था। एनआईए जांच में खुलासा हुआ है कि लातेहार के चंदवा के रहने वाले मृत्युंजय सिंह ने घटना से एक दिन पहले चंदवा के भालुजंगा जंगल में भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर रवींद्र गंझू से मुलाकात की थी और हमले के लिए रुपये उपलब्ध कराए थे। 22 नवंबर 2019 की रात 8 बजे चंदवा के लुकईया मोड़ के समीप पुलिस गश्ती की टीम पर भाकपा माओवादियों के मोटरसाइकिल दस्ते ने फायरिंग की थी। जिसमें चार पुलिसकर्मी शहीद हुए थे और फिलहाल जमानत पर बाहर है मृत्युंजय सिंह।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ केरेडारी का युवक गिरफ्तार!

भंडरा: एक घंटे की बारिश और थम गई मुख्य बाजार की रफ्तार, सड़क बनी दरिया, छात्र और राहगीर बेहाल

लोहरदगा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 17 मई को आयोजित होगा विकास मेला

कल्याण अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 214 मरीजों की हुई निशुल्क जांच

साप्ताहिक हाट में कोल वाहनों का तांडव, घंटों लगा रहा महाजाम; बाजार में मची अफरा-तफरी!

निर्माणाधीन मकान में बड़ा हादसा, मचान टूटने से दो मजदूर गिरे; एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल!

Leave a Comment