Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jharkhand: जी 20 डेलिगेट्स का झारखंडी संस्कृति के साथ स्वागत, लोक कलाकारों ने बांधा समां

On: March 2, 2023 11:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जी 20 डेलिगेट्स का झारखंडी संस्कृति के साथ स्वागत, लोक कलाकारों ने बांधा समां, छऊ, पाइका, अखरा और मुंडारी करम नृत्य सहित नागपुरी झूमर ने किया आत्मविभोर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जी-20 में आए प्रतिनिधियों से की मुलाकात

रांची। राजधानी रांची में गुरुवार की शाम झारखंडी संस्कृति की सुगंध से सराबोर थी। मौका था, जी 20 सम्मेलन में आए विदेशी मेहमानों को झारखंड की संस्कृति से रूबरू कराने का। रांची के होटल रेडिसन ब्लू में झारखंड के कलाकारों ने अपने पारंपरिक नृत्य से यहां की संस्कृति से विदेशी मेहमानों को परिचित कराते हुए शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की शुरुआत लोक नृत्य से की गई, जिसे विदेशी मेहमानों ने काफी सराहा। उसके बाद मांदर, नगाड़ा और करताल की त्रिवेणी में कुडुख भाषा में गाए गए गीत आकर्षण का केंद्र बने। नंद नायक की टीम की बेहतरीन प्रस्तुति पर मेहमानों ने खूब तालियां बजाईं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पहुंचे और जी 20 में शामिल होने आए प्रतिनिधियों से मुलाकात कर झारखंड के बारे में जानकारी दी।देर शाम तक चले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में मद्धिम रोशनी के बीच विदेशी मेहमानों सहित देश के गणमान्य लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

नगर परिषद के उपाध्यक्ष का चुनाव 17 मार्च क़ो 

दो दिवसीय “अखड़ा आलाप” साहित्य एवं फ़िल्म महोत्सव का हुआ शुभारंभ

खदान हादसा: 7 मौतों के मामले में चार अधिकारियों पर मुकदमा

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात को दिया अंजाम

तेज रफ्तार बाइक हादसे में युवक की मौत, हेलमेट नहीं पहनने से सिर में गंभीर चोट, मौके पर ही तोड़ा दम

विकास कार्यों की जमीनी हकीकत पर उठ रहे सवाल! सड़क, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी जूझ रहे ग्रामीण

टीबी उन्मूलन को लेकर जिला स्तरीय बैठक, मरीजों की नियमित जांच, उपचार और जागरूकता अभियान तेज करने का निर्देश

जहर खाने से नवविवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी

मनरेगा योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश

निजी स्कूल की लापरवाही से छात्र घायल, ओवरलोड सवारी वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र गंभीर रूप से जख्मी

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर बैठक आयोजित, जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय

Leave a Comment