Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra/Mayurhand: तैलिक साहू महासभा का मयूरहंड में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयेाजित, शामिल हुए समाज व विभिन्न दलों के प्रदेश स्तरीय नेता

On: March 1, 2023 8:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

तैलिक साहू महासभा का मयूरहंड में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयेाजित, शामिल हुए समाज व विभिन्न दलों के प्रदेश स्तरीय नेता

मयूरहंड (चतरा)। बुधवार को समारोहपूर्वक मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में बनाए गए साहू भवन में समारोहपूर्वक गृह प्रवेश किया गया। इस अवसर पर महासभा के युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष रिपू सुदन साहू व विशिष्ठ अतिथि चतरा के पूर्व सांसद धीरेंद्र अग्रवाल ने संयुक्त रुप से फीता काटकर विधिवत नवनिर्मित साहू भवन का उद्घाटन किया। साथ हीं अतिथियों ने साहू समाज के पुरोधा इतिहास में दानवीर के रूप में प्रसिद्ध महाराणा प्रताप के अनन्य सहयोगी भामाशाह, स्वर्गीय तिलेश्वर साहू और शंकर साहू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। इसके पश्चात अतिथियों को अंगवस्त्र देकर मयूरहंड तैलिक साहू महासभा द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने समाज को सुशिक्षित करने, राजनीतिक गतिविधियों में बढ़चढकर भाग लेने झारखंड और केंद्र के सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैलिक साहू समाज का आह्वान किया। होली के बाद उन्होंने झारखंड में विशाल तैलिक साहू महासभा आयोजित करने की घोषणा भी की। इस अवसर पर कोलकाता से आए कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में बिहार सरकार के एमएलसी प्रवीण कुमार सिंह, पूर्व राष्ट्रीय किसान मोर्चा महामंत्री काली चरण सिंह, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, प्रमुख मिक्की देवी, जिप सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, शिव कुमार सिंह, अश्विनी कुमार सिंह के अलावे समाज के जिलाध्यक्ष जीवलाल साव, बालेश्वर साव, कामेश्वर साव, कोडरमा से शालिनी गुप्ता, पूर्व जिप उपाध्यक्ष देवनंदन साहू, भोली साहू, नपा के पूर्व अध्यक्ष मंदुर साव, निशा कुमारी, खुशबू कुमारी, प्रियंका वर्मा, आयोजन समिति से अध्यक्ष महेंद्र नायक, भुनेश्वर साहू, रमेश साव, बीरबल साव, बुधन साव, नारायण साव के साथ बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान— “हम मदद नहीं, अवसर देने वाली सरकार”

राज्यसभा से विदाई के दौरान भावुक हुए मल्लिकार्जुन खरगे, बोले— “राजनीति में कोई रिटायर नहीं होता”

सभी पर्व-त्यौहार खुशनुमा माहौल में मनाएं: डॉ ताराचंद

उपायुक्त डॉ ताराचंद के निदेश पर कुडू के थाना मोड़ से पढ़हा भवन तक सड़क मरम्मती का कार्य शुरू

भंडरा: दो दिवसीय सेविका प्रशिक्षण संपन्न, आधुनिक पद्धति से खेल-खेल में शिक्षा पाएंगे बच्चे

पिता की डांट से क्षुब्ध होकर नाबालिग ने खाया कीटनाशक, रिम्स रेफर

भंडरा के भीठा में आज होगा विराट हिंदू सम्मेलन सह कलश यात्रा का आयोजन

भंडरा में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

बीआरसी में गुरु गोष्ठी आयोजित, शिक्षकों को नए सत्र के लिए दिए गए निर्देश

स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक, शिक्षा व पोषण व्यवस्था पर चर्चा

समाज कल्याण की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

रामनवमी महासमिति का गठन, बिनोद बने अध्यक्ष

Leave a Comment