Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

दो भाभी देवर से शादी के लिए आपस में भिड़ीं; बीच सड़क पर हुई झोंटा-झोंटी, अधिवक्ता संघ भवन में चला हाई वोल्टेज ड्रामा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में दो भाभियों द्वारा एक देवर से शादी के लिए आपस में भिड़ने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जमा हो गए। घटना का वीडियो भी अब सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मामला हिलसा अधिवक्ता संघ कैंपस का है। जहां छोटे देवर से शादी करने के लिए दो-दो भाभियों के आपस में भिड़ जाने से भगदड़ मच गई। सरेआम लोगों के सामने दोनों भाभियों के बीच लात-घूंसे मारपीट होने के साथ जमकर झोंटा-झोंटी होती रही। मौके पर कुछ लोगों द्वारा इस मामले को शांत कराने का प्रयास भी किया गया। वायरल वीडियो में भी दिखाई दे रहा है कि दोनों महिलाएं कैसे एक-दूसरे से उलझ रही हैं और उनके निकट संबंधी भी एक-दूसरे से मारपीट करते दिख रहे हैं। वहीं सूचना पाकर हिलसा पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एक महिला को उसके पति और बच्चों के साथ थाना ले गई। पूरा मामला मलामा गांव का है। गांव के महेंद्र पासवान के तीन पुत्र सुबोध कुमार, मैनेजर पासवान एवं हिरेन्द पासवान हैं। बड़े बेटे सुबोध और मंझले मैनेजर की शादी हो चुकी है। मैनेजर पासवान की तकरीबन तीन माह पहले बीमारी के कारण मृत्यु हो चुकी है। जबकि तीसरा बेटा हिरेंद्र पासवान पढ़ाई-लिखाई के चलते अभी तक कुंवारा था। बड़े और मंझले बेटे की तीन-तीन संतानें भी हैं। वहीं मैनेजर पासवान की विधवा हेमंती देवी मायके वालों के सहयोग से महेंद्र पासवान के छोटे बेटे हिरेंद्र से शादी के लिए हिलसा अधिवक्ता संघ कैंपस पहुंची थी। उधर, बड़े बेटे की पत्नी मालो देवी भी छोटे देवर से शादी करना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों आपस में भिड़ गई।

शिव मंदिर में विधवा भाभी से देवर की हुई शादी

घटना के बाद कुछ समाजसेवियों ने मामले को शांत कराते हुए हिलसा अधिवक्ता संघ के पास स्थित शिव मंदिर में मंझले भाई की विधवा हेमंती देवी की शादी देवर हिरेंद्र पासवान के साथ करा दी। अधिवक्ता रामउदेश प्रसाद यादव ने बताया कि नोटरी पब्लिक राम सागर प्रसाद द्वारा दोनों की शादी करा दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रात में प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, ग्रामीणों ने पहले पति का सिंदूर धुलवाया; मंदिर में कराई दूसरी शादी

भाजपा नेता का कथित संदिग्ध हालत में पकड़ाया वीडियो वायरल; पति ने 4 घंटे बाद घेरकर की जमकर पिटाई

दर्दनाक हादसा: रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की बस की टक्कर से मौत, एक ही गांव के थे तीनों

शादी का जाल: मैट्रिमोनियल साइट से 15 महिलाओं को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और 18 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा: बाबा धाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो-ट्रक में टक्कर, पांच की मौत; 12 दिसंबर को होनी थी दूल्हे की शादी

जेएसएलपीएस और रेड क्रॉस के सहयोग से रक्तदान शिविर, 16 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

Leave a Comment