Tuesday, April 22, 2025

महान विभूति नहन जी जयंती सह सम्मान समारोह में एसपी हरविंदर सिंह ने शिरकत कर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा महान विभूति एवं नागपुरी भाषा के साहित्यकार सह कविरत्न से प्रेरणा लेकर उनके सपनों को आगे बढ़ाएं

झारखण्ड/गुमला- गुमला के महान विभूति एवं नागपुरी भाषा के साहित्यकार सह कविरत्न सहनी उपेंद्र पाल नहन जी की द्वितीय जयंती सह सम्मान समारोह मधुकुंज छोटानागपुरिया लोकसंगीत एवं नृत्य कला केंद्र द्वारा परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम के पास कार्यक्रम आयोजित किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में गुमला एसपी हरविंदर सिंह एवं गुमला उप विकास आयुक्त सहित गणमान्य लोगों में मधुकुंज के शंकर नायक, सेवानिवृत्त शिक्षक हफिजूल रहमान एवं नागपुरी रंगमंच के कलाकारों की उपस्थिति में महान विभूति नहन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि मुख्य अतिथि एवं गणमान्य लोगों ने अर्पित की मौके पर मुख्य अतिथि एसपी हरविंदर सिंह एवं उपविकास आयुक्त को भी मधुकुंज छोटानागपुरिया लोकसंगीत एवं नृत्य कला केंद्र द्वारा सम्मानित किया गया मौके पर नहन जी की जीवनी और उनके द्वारा धार्मिक पुस्तक रामायण जो नागपुरी भाषा में लिखी गई है एवं नागपुरी भाषा को लेकर हमेशा बढ़चढ़ कर कैसे महान विभूति नहन जी ने रंगमंच तैयार कर उसे एक मुकाम तक पहुंचाएं इस पर प्रकाश डाला गया इस मौके पर गुमला एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि महान विभूति एवं नागपुरी भाषा के साहित्यकार सह कविरत्न से प्रेरणा लेकर उनके सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़ाने के लिए मधुकुंज छोटानागपुरिया लोकसंगीत एवं नृत्य कला केंद्र को इसे और आगे तक लेकर जाएं वहीं मौके पर मधुकुंज के कलाकारों ने नहन जी जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उनकी द्वितीय जयंती पर लोगों को अपनी नृत्य कला एवं नागपुरी गीत से मंत्रमुग्ध कर दिए।
वहीं मौके पर नहन जी द्वारा नागपुरी भाषा में लिखी पुस्तकें और रामचरितमानस को नागपुरी भाषा में अनुवाद करने वाले नहन जी जयंती पर आम लोगों ने भी उनके योगदान और गाथाओं से चिरपरिचित हुए एवं महान विभूति नहन जी को श्रद्धांजलि दी।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page