झारखण्ड/गुमला- गुमला- एसपी हरविंदर सिंह को गुप्त सूचना मिलने पर कुरूमगढ थाना पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी समर्थक नेहरू मुंडा उम्र करीब 50 वर्ष को कुरूमगढ थाना क्षेत्र के ग्राम मरवा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी बाद मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करते हुए चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लांगुरी ने कहा कि कहा कि गुमला पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कुरूमगढ थाना क्षेत्र के ग्राम मरवा एवं आसपास के ग्राम में भाकपा माओवादी समर्थक नेहरू मुंडा पिता स्वर्गीय फागु मुंडा लोगों को डराने-धमकाने के साथ ही संगठन का विस्तार करने में लगा हुआ है इस पर एसपी के दिशा-निर्देश पर कुरूमगढ थाना पुलिस की एक टीम गठित कर मरवा ग्राम से नक्सली संगठन भाकपा माओवादी समर्थक नेहरू मुंडा को गिरफ्तारी की गई है एसडीपीओ ने कहा कि गिरफ्तार नक्सली संगठन समर्थक नेहरू मुंडा के उपर पूर्व में भी नक्सली वारदात के दो मामले दर्ज हैं और लैंड माइंस बिछाने एवं विस्फोटक पदार्थ के साथ वांछित नक्सली संगठन के लिए काम करता था मरवा जंगल में नक्सलियों द्वारा बिछाएं गए लैंड माइंस से एक का पैर उड़ जाने की घटना में भी इसने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है एवं नक्सलियों को राशन सामग्री पहुंचाने में मदद करता था।इसकी गिरफ्तारी के लिए कुरूमगढ थाना प्रभारी सहित थाना पुलिस एवं सैट 13 के सशस्त्र का अहम भूमिका रही है।