झारखण्ड /गुमला- चैनपुर बस स्टैंड के समीप रविवार को भारतीय जनता पार्टी चैनपुर मण्डल के सांसद प्रतिनिधि नीरज शर्मा के नेतृत्व में संकल्प यात्रा कार्यक्रम गुमला में शामिल होने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का पुष्प गुच्छ देकर और फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया।जिसमें मुख्य रूप से लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुदर्शन भगत सहित कई भाजपाई शामिल हुए। बता दे कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी गुमला विधानसभा स्तरीय संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डुमरी से चैनपुर सड़क मार्ग से अपने काफिले के साथ निकले जिनका चैनपुर में भव्य स्वागत करने के बाद। चैनपुर मण्डल से हजारों की संख्या में कार्यकर्त्ता बाईक,ऑटो और निजी वाहनों से और भाजयुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक रैली निकाल कर चैनपुर से बाबूलाल मरांडी का काफिला को गुमला के कार्यक्रम स्थल तक पहुँचाया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोहर बड़ाईक, युवा मोर्चा अध्यक्ष शशि भूषण सिंह, शिवम केशरी,अमित पाण्डे,बिक्की साहू,अरविंद मौर्य, पुनदू शर्मा, संतोष केसरी, यशवंत केशरी, राजेशरण बैगा, अनिल केशरी, बुधराम बड़ाईक, मयंक मौली शर्मा, स्थानीय मुखिया शोभा देवी, अर्चना देवी, रुकमनी देवी, मंजु देवी,बसंत जयसवाल के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।