खादी एवं ग्रामोद्योग ने दो महिला समूह को उपलब्ध कराया मधुमक्खी कीट बाॅक्स
चतरा। रविवार को सदर प्रखंड के ग्राम चंगेर एवं टीकर गांव में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग द्वारा दो महिला समूह कमल आजीविका सखी मंडल एवं संगम आजीविका मंडल को 10-10 मधुमक्खी कीट बाॅक्स दिया गया। बाॅक्स का वितरण मनोज कुमार सिंह पूर्वी क्षेत्र के सदस्य के उपस्थिति में वितरण गया। उन्होंने लाभुकों के उज्जवल भविष्य के लिए मधुमक्खी पालन को स्वरोजगार के साधन के रूप में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग रांची के सुनील सिंह, श्यामदेव चैधरी तथा अनिल कुमार पीएलवी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

















Total Users : 1281317
Total views : 3156390