कदगावांकला पैक्स अध्यक्ष चुनाव को लेकर मतदाता सूची प्रकाशित, 31 अक्टूबर को होगा चुनाव

0
112

कदगावांकला पैक्स अध्यक्ष चुनाव को लेकर मतदाता सूची प्रकाशित, 31 अक्टूबर को होगा चुनाव

मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के कदगावांकला पैक्स अध्यक्ष चुनाव को लेकर सोमवार को मतदाता सूची का प्रकाशन पंचायत सचिवालय में मुखिया अशोक कुमार भुईयां व पंसस विवेक कुमार की उपस्थिति में चुनाव प्रवेक्षक सह बीसीओ चतरा श्याम सुंदर राम ने किया। श्री राम ने बताया की 14 सितंबर तक मतदाता सूची प्रकाशन में अगर कोई गडबडी व किन्हीं का नाम छुट गया हो तो आपत्ति दर्ज होने पर सुधार की जाएगी। 29 सितंबर को नामांकन, 9 अक्टूबर को नामांकन पत्र पर आपत्ति दर्ज की जा सकेगी। 14 अक्टूबर को नाम वापसी के साथ चुनाव चिन्ह आवंटन प्रत्याशीयों को कर दी जाएगी। वहीं  मतदान 31 अक्टूबर को कराया जाएगा। मौके पर बीसीओ मयूरहंड नीरज कुमार सिन्हा, बेलखोरी पैक्स अध्यक्ष राजिव रंजन सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह, वार्ड सदस्य सुभाष कुमार सिंह मुख्य रुप से उपस्थित थे।