Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

शिक्षिका ने 15 वर्षीय छात्र को भगाया: लखनऊ के होटल से पकड़ी गई, पॉक्सो और अपहरण के तहत FIR दर्ज

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

स्कूल प्रबंधक के बेटे को बहला-फुसलाकर ले गई थी शिक्षिका; पुलिस ने सर्विलांस की मदद से होटल में लगाया सुराग; बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के बाद छात्र को परिजनों को सौंपा

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शिक्षा जगत और सामाजिक मर्यादा दोनों को हिला कर रख दिया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली 26 वर्षीय महिला शिक्षिका (रूपाली) पर अपने ही स्कूल के 15 वर्षीय छात्र (कक्षा 11) को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने छात्र के पिता की शिकायत पर अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि छात्र को लखनऊ से सकुशल बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया गया है।

जानकारी के अनुसार,यह घटना बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित एक निजी विद्यालय की है। स्कूल प्रबंधक का 15 वर्षीय बेटा उसी स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र है। आरोप है कि स्कूल में करीब एक साल से पढ़ा रही 26 वर्षीय शिक्षिका रूपाली ने 21 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे छात्र को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं और ले गई।

जब छात्र अचानक लापता हो गया,तो परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की,लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद छात्र के सहपाठी से पता चला कि उसे शिक्षिका रूपाली अपने साथ ले गई है। इसके बाद छात्र के पिता ने कप्तानगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई。

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और छात्र व शिक्षिका की तलाश में जुट गई। पुलिस ने सर्विलांस और तकनीकी मदद से दोनों का पता लगाया और उन्हें लखनऊ के एक होटल से बरामद किया। पुलिस के अनुसार,दोनों कई दिनों से उस होटल में ठहरे हुए थे।

कप्तानगंज के थानाध्यक्ष (SHO) आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी शिक्षिका के खिलाफ बहला-फुसलाकर छात्र को अगवा करने और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बस्ती के ASP श्यामकांत के अनुसार,महिला और छात्र को पहले बस्ती वापस लाया गया और फिर आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5 और 6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

छात्र का बयान और मेडिकल जांच

पुलिस ने छात्र को बाल कल्याण समिति (Child Welfare Committee) के समक्ष पेश किया। समिति की अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने बताया कि नाबालिग का प्रोटोकॉल के अनुसार मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसकी काउंसलिंग के बाद उसे उसके माता-पिता की सुपुर्दगी में दे दिया गया। पूछताछ में आरोपी शिक्षिका ने रिश्ते को स्वीकार करते हुए बताया कि वे दोनों लखनऊ में घूमने गए थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment