एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी; कांड संख्या 68/2026 दर्ज, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में
सिमरिया (चतरा)। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक 9 एमएम का देसी कट्टा, तीन जिंदा गोलियां और घटना में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब ने रविवार को सिमरिया स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि बानासाम से रंथा मोड़ होते हुए कुछ संदिग्ध अपराधी अवैध हथियार लेकर कुंदा की ओर आ रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए छापामारी दल गठित किया गया।

दल में कुंदा थाना प्रभारी अमित कुमार, सअनि नागेश्वर पंडित, मुनेश्वर चौधरी और थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। टीम ने रंथा मोड़ (कुंदा-लावालौंग मुख्य मार्ग) पर जांच शुरू की। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें टीम ने खदेड़कर पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी
- बलदेव गंझू उर्फ छोटू गंझू, ग्राम बानासाम
- सुरेंद्र गंझू, ग्राम बजरही, थाना कुंदा
बरामदगी: तलाशी में बलदेव गंझू की कमर में बेल्ट के सहारे खोंसा 9 एमएम का देसी कट्टा और एक जिंदा गोली मिली, जबकि सुरेंद्र गंझू की जींस की बाईं जेब से 9 एमएम की दो जिंदा गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की। इस मामले में कुंदा थाना कांड संख्या 68/2026 दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

















Total Users : 1277179
Total views : 3149865