
सांसद के निर्देश पर कबरा में लगाया गया नया ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार
प्रखंड सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय एवं जिला परिषद सदस्या देवंती देवी ने किया संयुक्त उद्घाटन
टंडवा (चतरा): प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कबरा में पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर की बाट जोह रहे लोगों में रविवार को ट्रांसफार्मर लगते हीं चेहरे में खुशियां लौट आइ।फीता काट कर उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सांसद काली चरण सिंह व उनके प्रखंड प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय का आभार जताया।
विदित हो कि बिजली नहीं रहने से लोग परेशान थे। कबरा निवासी राजन कुमार एवं बिनोद सिंह के आग्रह पर सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय को दी। ईश्वर पांडेय ने चतरा सांसद काली चरण सिंह को अवगत कराया।
सांसद के निर्देश पर कार्यपालक अभियंता ने ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराये।
इस मौके पर भाजपा नेता प्रमोद कुमार सिंह, रमेश राणा, उदय कुमार पांडेय,बिनोद सिंह, राजन सिंह, रामनंदन सिंह, ईश्वर सिंह, सोनू कुमार व अन्य मौजूद थे।



















Total Users : 1276985
Total views : 3149549