Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने के लिए सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ घाघरा पहुंचेगी जय श्रीराम समिति एवं अन्य संगठन के कार्यकर्ता

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने के लिए सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ घाघरा पहुंचेगी जय श्रीराम समिति एवं अन्य संगठन के कार्यकर्ता

 

लोहरदगा: आज जय श्रीराम समिति की बैठक पतरा टोली स्थित जिला महामंत्री चंदन साहू के आवासीय परिसर में की गई बैठक में जिला संरक्षक जिला पदाधिकारी नगर पदाधिकारी कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार के तत्वावधान में 23 नवंबर 2026 को गुमला जिले के घाघरा प्रखंड स्थित एस.एस. प्लस-2 हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले भव्य जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने के लिए जय श्रीराम समिति जिला लोहरदगा ने व्यापक तैयारी की है।

 

समिति के जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा के नेतृत्व में जिले से सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं सनातनी समाज के लोग घाघरा पहुंचकर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाएंगे।

 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य श्रीमती आशा लकड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, विरासत एवं महापुरुषों के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में लोहरदगा जिले से बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रहेगी।

 

समिति के जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनजातीय गौरव दिवस हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और महापुरुषों के बलिदान को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। इस गौरवशाली आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

 

वाहन व्यवस्था: सोमवार, 23 नवंबर को सुबह 9:30 बजे ललित नारायण स्टेडियम, लोहरदगा से वाहनों का प्रस्थान होगा। कार्यक्रम स्थल पर भोजन की व्यवस्था भी रहेगी तथा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी लोग उन्हीं वाहनों से वापस लोहरदगा लौटेंगे। जिला संरक्षक लक्ष्मी नारायण भगत शैलेश कुशवाहा अजय सोनी, कन्हैया करूवा,अनूप गुप्ता जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा जिला महामंत्री चंदन साहू जिला कोषाध्यक्ष बिक्की कसेरा जिला उपाध्यक्ष उदय महतो, स्वास्थ्य प्रभारी ओम महतो, उपेंद्र कुशवाहा, नगर अध्यक्ष दीपक साहू,

नवीन साहू,हीरा सोनी समेत अन्य लोग मौजूद थे l

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment