Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

अचानक बदला मौसम, तेज बारिश से खेतों में भींग रही धान; किसानों को 72 घंटे में देनी होगी नुकसान की सूचना

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हुई झमाझम बारिश; फसल में सड़न की आशंका से किसान परेशान, बीमा क्लेम के लिए टोल फ्री नंबर 14447 जारी

चतरा | चक्रवात के असर से चतरा जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जिले के हंटरगंज, प्रतापपुर, कुंदा, पत्थलगड़ा समेत कई प्रखंडों में तेज झमाझम बारिश हुई है। यह बारिश उन किसानों के लिए मुसीबत बन गई है, जिनकी धान की फसल कटकर खेतों में पड़ी हुई है।

फसल बारिश में हो रही खराब
खेतों में कटी पड़ी धान की फसल बारिश के पानी में भींग रही है। किसानों को डर है कि अगर मौसम साफ नहीं हुआ और बारिश ऐसे ही होती रही, तो धान में नमी आ जाएगी और सड़न शुरू हो जाएगी। इससे फसल की गुणवत्ता पूरी तरह खराब हो जाएगी और मंडी में उन्हें सही दाम नहीं मिलेंगे। सालभर की मेहनत और लागत के बाद फसल को घर लाने की उम्मीद लगाए किसान अब आसमान की ओर देख रहे हैं और बारिश थमने की दुआ कर रहे हैं।

फसल बीमा वाले किसानों के लिए जरूरी खबर
यदि किसी किसान ने अपनी फसल का बीमा कराया है, तो उनके लिए यह एक महत्वपूर्ण सूचना है। बारिश से फसल को हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को समय रहते प्रशासन को सूचित करना होगा।

  • क्या करें: फसल बीमा कराने वाले किसान बारिश से हुए नुकसान की सूचना 72 घंटे (3 दिन) के भीतर दर्ज कराएं।
  • कहां करें कॉल: किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल कर अपनी फसल क्षति की जानकारी दे सकते हैं।

समय पर नुकसान की सूचना दर्ज होने से ही किसानों को फसल बीमा का मुआवजा मिलने की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। प्रशासन ने सभी किसानों से इस नंबर का उपयोग करने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment