WhatsApp Group
Join Now
गुमला: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव व वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र सिंह को झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से गुमला के खेल प्रेमियों, क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।
विजयवाड़ा स्थित आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (मंगलागिरी स्टेडियम) में शनिवार से विजय मर्चेंट ट्रॉफी टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में झारखंड की टीम का सामना मध्यप्रदेश से होगा। इसके बाद अगले मुकाबलों में झारखंड की टीम असम, अरुणाचल प्रदेश, बड़ौदा और त्रिपुरा की टीमों से भिड़ेगी। गौरतलब है कि जितेंद्र सिंह इससे पूर्व झारखंड महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर की जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। उनके अनुभव और खेल के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जितेंद्र सिंह की इस उपलब्धि पर जिला क्रिकेट संघ के सरदार कुलदीप सिंह, डॉ अरुण उरांव, बद्री कुमार गुलशन, हरि सिंह, मनोज चौधरी, लाल शेखरनाथ शाहदेव, आयुष अग्रवाल, ओम शंकर सिंह, आकाश आनंद, सौरभ कुमार, ज्ञान प्रकाश , पुनीत सोनी, समलेश शर्मा, शशिरंजन, मधुसुदन उरांव, विनीत कुमार नाग, सनी साहू, हरीश पश्वान व खिलाड़ियों के साथ-साथ गुमला जिला पत्रकार संघ ने भी उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पत्रकार संघ के सदस्यों ने कहा कि यह पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है।














Total Users : 1277027
Total views : 3149609