Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

सदर अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिजेरियन ऑपरेशन के बाद बिगड़ी महिला की तबीयत, इलाज में लापरवाही का आरोप; विधायक प्रदीप प्रसाद ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

हजारीबाग। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (सदर अस्पताल) में प्रसव के बाद एक महिला की मौत से शनिवार को भारी आक्रोश फैल गया। चुरचू प्रखंड के नीमाडीह निवासी संगीता देवी की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की।

घटना की जानकारी मिलने पर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों का समर्थन किया। आक्रोशित लोगों ने अपनी मांगों को लेकर डिस्ट्रिक्ट चौक पर सड़क जाम कर दिया। इससे इलाके में आवागमन प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

सिजेरियन ऑपरेशन के बाद बिगड़ी तबीयत

मृतका के पति रंजन कुमार रविदास के अनुसार, उन्होंने पांच नवंबर को अपनी पत्नी संगीता देवी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। शुरुआत में चिकित्सकों ने सामान्य प्रसव की संभावना जताई थी, लेकिन बाद में सिजेरियन ऑपरेशन करने की बात कही गई। ऑपरेशन के बाद संगीता की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी।

पति का आरोप है कि उन्होंने चिकित्साकर्मियों से ऑक्सीजन लगाने की मांग की, लेकिन समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं कराई गई। इसी दौरान एक नर्स ने इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उनकी पत्नी की मौत हो गई। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और इलाज में कथित लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

दो बेटियों के सिर से उठा मां का साया

संगीता देवी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पति रंजन कुमार रविदास ने बताया कि उनकी पहले से दो छोटी बेटियां हैं। मां की मौत के बाद दोनों बच्चियों के भविष्य और पालन-पोषण को लेकर परिवार के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की।

सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर विधायक ने उठाए सवाल

सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने अस्पताल पहुंचकर घटना पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हजारीबाग की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत है। सदर अस्पताल में विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली से लेकर ऑक्सीजन जैसी बुनियादी सुविधाओं तक कई समस्याएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि गरीब मरीजों को बेहतर इलाज मिलना चाहिए, लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियों के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और मंत्री की जवाबदेही भी तय करने की मांग की।

स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष उठाएंगे मामला : मुन्ना सिंह

कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने भी घटना पर दुख जताते हुए अस्पताल की व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए। इस मामले को लेकर वे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से बातचीत करेंगे और अस्पताल की व्यवस्था में सुधार की मांग उठाएंगे।

आवेदन मिलने पर होगी कानूनी कार्रवाई : पुलिस

मामले को लेकर सदर थाना पुलिस ने कहा कि परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने के लिए सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ घाघरा पहुंचेगी जय श्रीराम समिति एवं अन्य संगठन के कार्यकर्ता

सीआइएसएफ व झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में अवैध कोयले का भंडारण जब्त

पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में राहुल दुबे गैंग का आरोपी तुषार मिश्रा घायल, पैर की हड्डी टूटी; पकड़ने में दरोगा भी घायल

101 साल पुराने जर्जर बक्सा पुल के लिए अधिवक्ता योगेंद्र यादव का अनिश्चितकालीन धरना, बारिश में भीगते हुए दे रहे हैं आंदोलन

डीसी ने किया मतदाता सूची SIR का स्थलीय सत्यापन, फॉर्म-6 आवेदनों की जांची शुद्धता

भेल कर्मियों का एनटीपीसी गेट जाम, 27 नवंबर से हटाए जाने के विरोध में धरना

Leave a Comment