Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

निशा भगत को न्याय की मांग पर प्रखंडों में भाजपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में नारेबाजी; निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और पुलिस की जवाबदेही तय करने की मांग

गिद्धौर/कुंदा (चतरा)। जनजातीय समाज की युवा नेत्री स्वर्गीय निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को चतरा जिले के गिद्धौर और कुंदा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

गिद्धौर में: भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव के नेतृत्व में शाम को कार्यक्रम हुआ। कार्यकर्ताओं ने निशा भगत के निधन और उनके साथ कथित प्रताड़ना के आरोपों पर आक्रोश जताया। उन्होंने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया। भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे और न्याय के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

कुंदा में: कुंदा मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर भोक्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कथित लापरवाही को मौत का जिम्मेदार बताते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जवाबदेही तय करने की मांग की। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पुलिस ने समय रहते उचित कार्रवाई की होती तो निशा भगत की जान बचाई जा सकती थी। प्रदर्शनकारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। कुंदा में सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, लवकुश गुप्ता, रविंद्र भारती, मंडल महामंत्री घनश्याम यादव, कोषाध्यक्ष विनोद यादव, भीम महतो, इंद्रदेव भारती समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दोहरा कत्ल: बंद मकान में मां-बेटी के मिले रक्तरंजित शव, जमीन विवाद में पड़ोसी पर हत्या का आरोप

आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने पकड़ा; 12 घंटे की पंचायत के बाद मंदिर में कराई शादी

शिक्षिका ने 15 वर्षीय छात्र को भगाया: लखनऊ के होटल से पकड़ी गई, पॉक्सो और अपहरण के तहत FIR दर्ज

दोहरे हत्याकांड का खुलासा: यौन प्रस्ताव ठुकराने पर नियाज और 8 साल के पोते की गला घोंटकर हत्या

गुरु-शिष्य के रिश्ते को लगा कलंक: 11 वर्षीय छात्रा से म्यूजिक टीचर ने की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

26 गज जमीन का खूनी खेल: खाना देकर लौट रहे युवक की तलवार से हत्या, बीच-बचाव में भाई के टूटे दांत; 7 पर केस

Leave a Comment