पूर्व CM ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और गुमला के प्रमुख चौराहे पर प्रतिमा स्थापित करने की भी उठाई मांग
गुमला (झारखंड), 7 नवंबर 2026: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने शनिवार को गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव बारडीह पहुंचकर आदिवासी नेत्री निशा भगत को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने निशा भगत के पार्थिव शरीर पर मिट्टी दी और उनके पिता हांदू भगत समेत सभी परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
“आत्महत्या हेमंत सरकार के माथे पर कलंक”
मीडिया से बातचीत में रघुवर दास ने निशा भगत की मौत को “हेमंत सोरेन सरकार के माथे पर कलंक” बताया। उन्होंने कहा कि निशा भगत की मौत केवल एक महिला की असमय मृत्यु नहीं है, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और आदिवासी समाज के अधिकारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
उन्होंने कहा, “झारखंड की आदिवासी बेटी निशा भगत जी को आत्महत्या के लिए किसने मजबूर किया, उन शक्तियों का उजागर होना जरूरी है। उनका बलिदान धर्मांतरण करने वाली संस्थाओं और जिहादी मानसिकता को समर्थन करने वाली हेमंत सरकार के लिए अंतिम कील साबित होगा।”
⚖️ CBI जांच और ₹1 करोड़ मुआवजे की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार से निशा भगत के परिजनों को ₹1 करोड़ का मुआवजा देने और पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि निशा भगत ने अपने अंतिम वीडियो में राज्य सरकार, पुलिस-प्रशासन और कथित जमीन माफियाओं पर प्रताड़ित करने के जो आरोप लगाए हैं, वे बेहद गंभीर हैं और इनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और गुमला के प्रमुख चौराहे पर निशा भगत की प्रतिमा स्थापित करने की भी मांग की, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान को याद रख सकें।
“सरना आदिवासी विरोधी नीति के खिलाफ लड़ रही थीं निशा”
रघुवर दास ने आरोप लगाया कि निशा भगत सरना आदिवासी विरोधी नीति, भूमि माफियाओं, ईसाई मिशनरी और मुस्लिम जिहादियों के समर्थन की नीतियों के खिलाफ थीं और उन्हीं के हथकंडों की भेंट चढ़ गईं। उन्होंने दावा किया कि चर्च के गुंडे और भू-माफिया उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे तथा सोशल मीडिया पर उन्हें गंदी गालियां दी जा रही थीं।
उन्होंने कहा कि निशा भगत जल, जंगल और जमीन को बचाने की लड़ाई लड़ रही थीं और उनका संघर्ष शहीद कार्तिक उरांव के विचारों से प्रेरित था। उन्होंने मुख्यमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि आदिवासी बेटी का गुनाह क्या था और सरकार ऐसे असामाजिक तत्वों को संरक्षण क्यों दे रही है।
निशा भगत का अंतिम संस्कार
इससे पहले शनिवार को निशा भगत का पैतृक गांव बारडीह (उरु बारडीह) में पूरे सरना रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया。अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में परिजन, ग्रामीण और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता पहुंचे थे। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद समीर उरांव समेत कई प्रमुख हस्तियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

















Total Users : 1277026
Total views : 3149608