Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

परोका कला में 51 फीट का रावण दहन: दो घंटे धू-धू कर जला, मेले में उमड़ी भीड़; सड़क जाम

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष और संरक्षक ने किया रावण दहन; डॉ. अभिषेक रामाधीन ने दिया सहयोग; पिछले 20 वर्षों से अनिल कुमार राणा बना रहे हैं रावण

इटखोरी (चतरा), 21 अक्टूबर 2026: चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के परोका कला गांव में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा 51 फीट का रावण दहन किया गया। रावण दहन समिति के अध्यक्ष प्रत्यूष कुमार राणा एवं पूर्व अध्यक्ष सह संरक्षक बसंत नारायण सिंह एवं समिति के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से रावण दहन किया गया।

🔥दो घंटे तक धू-धू कर जला रावण

रावण दहन के दौरान विशाल पुतला करीब 2 घंटे तक धू-धू कर जलता रहा। इस दौरान मेले में इतनी भीड़ जमा हो गई कि करीब 2 घंटे तक सड़क जाम रहा। भीड़ का आलम यह था कि मेले में मिठाई तक समाप्त हो गई। यहां रावण दहन कार्यक्रम पर विशेष फोकस किया जाता है।

पूरे जिले में अलग पहचान

बताया जाता है कि पूरे चतरा जिले में परोका कला इटखोरी ही ऐसा स्थल है जहां आकर्षक रावण दहन का कार्यक्रम किया जाता है। यह आयोजन अपने भव्य आयोजन और जनसैलाब के लिए जाना जाता है।

रांची के डॉक्टर ने दिया सहयोग

रांची के प्रसिद्ध डॉक्टर अभिषेक रामाधीन भी दुर्गा मंडप पहुंचे और समिति के कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह और सचिव बिजेश प्रसाद के समक्ष सहयोग राशि समिति को प्रदान की।

20 वर्षों से रावण निर्माण में जुटे अनिल कुमार राणा

रावण निर्माण का कार्य रावण प्रभारी सह हजारीबाग जागरण के पत्रकार अनिल कुमार राणा के द्वारा किया गया है। अनिल राणा पिछले 20 वर्षों से लगातार रावण दहन के लिए रावण का निर्माण कर रहे हैं। इस समिति के पूर्व अध्यक्ष सह संरक्षक बसंत नारायण सिंह की भी इस आयोजन में अहम भूमिका रहती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

किशोरी की चाऊमीन खाने के बाद मौत: उल्टी के दौरान सांस की नली में फंसा खाना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

छठ पूजा की तैयारी को लेकर बैठक: मुखिया प्रतिनिधि बने समिति अध्यक्ष, भव्य और ऐतिहासिक आयोजन का संकल्प

महानवमी पर एक शाम माँ के नाम काव्य महोत्सव: कवियों ने नारी शक्ति, राष्ट्रप्रेम और भक्ति से बांधा समां

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार थार और बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत; दुर्गा पूजा मेला देख लौट रहे थे

भीषण अगलगी: पांच घर जलकर राख, दो गैस सिलिंडर फटे; करीब 10 लाख के नुकसान का अनुमान, कोई हताहत नहीं

एयर एंबुलेंस की ढाका में आपातकालीन लैंडिंग: 12,000 फीट पर खुल गया विमान का दरवाजा, 56 वर्षीय मरीज की मौत

Leave a Comment