थाना प्रभारी और सीओ के नेतृत्व में सुभाष चौक से कई गांवों तक निकला मार्च; पंडालों के आसपास विशेष तैनाती
पत्थलगड़ा (चतरा)। दुर्गा पूजा पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में थाना प्रभारी राकेश कुमार और सीओ उदल राम के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीम ने पूरे पत्थलगड़ा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च की शुरुआत पत्थलगड़ा बाजार के सुभाष चौक स्थित मुख्य पूजा पंडाल से हुई, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। इसके बाद टीम ने बरवाडीह, सिंघानी, तेतरिया, लेम्बोइया, नोनगांव, नावाडीह और आसपास के गांवों का भ्रमण किया। फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में जिला पुलिस बल, जवान और चौकीदार शामिल रहे।

पुलिस ने बाजार और पंडालों के आसपास सुरक्षा का जायजा लिया। लोगों से अपील की गई कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी। डीजे, भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सभी पूजा समितियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन उनके साथ है। पंडालों में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस की विशेष तैनाती की गई है।

















Total Users : 1281646
Total views : 3156908