Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

बाइक हादसा: कस्तूरबा विद्यालय के पास 20 वर्षीय बिकास की मौत, रिश्तेदार सागर गंभीर रूप से घायल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुख्य पथ पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई बाइक, हजारीबाग ले जाते समय रास्ते में टूटी सांसें; एक माह में तीन हादसे, तीन मौतें

श्रीकांत राणा | न्यूज स्केल लाइव, पत्थलगड़ा (चतरा), झारखंड
 17 अक्टूबर 2026

चतरा जिले के पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के समीप पत्थलगड़ा-हजारीबाग मुख्य पथ पर शनिवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान गोपीपुर निवासी स्व. गन्दौरी भुइयां के 20 वर्षीय पुत्र बिकास कुमार के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल सागर कुमार मृतक का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

सब्जी लेकर लौट रहे थे घर, अनियंत्रित हुई बाइक

स्थानीय लोगों के अनुसार बिकास और सागर पत्थलगड़ा बाजार से सब्जी और अन्य सामान लेकर बाइक से गोपीपुर स्थित अपने घर जा रहे थे। तभी कस्तूरबा विद्यालय के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

बनवारा CHC से हजारीबाग रेफर, रास्ते में मौत

स्थानीय लोग दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए बनवारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए, जहां स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हजारीबाग रेफर कर दिया। हजारीबाग जाने के क्रम में रास्ते में ही बिकास ने दम तोड़ दिया। सागर का इलाज सदर अस्पताल, हजारीबाग में चल रहा है।

एक माह में तीन भीषण हादसे

ज्ञात हो कि इस एक माह के भीतर तीन भीषण सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

भरोसे की पहचान: न्यूज स्केल लाइव
हर खबर, हर पल, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दोहरा कत्ल: बंद मकान में मां-बेटी के मिले रक्तरंजित शव, जमीन विवाद में पड़ोसी पर हत्या का आरोप

आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने पकड़ा; 12 घंटे की पंचायत के बाद मंदिर में कराई शादी

शिक्षिका ने 15 वर्षीय छात्र को भगाया: लखनऊ के होटल से पकड़ी गई, पॉक्सो और अपहरण के तहत FIR दर्ज

दोहरे हत्याकांड का खुलासा: यौन प्रस्ताव ठुकराने पर नियाज और 8 साल के पोते की गला घोंटकर हत्या

गुरु-शिष्य के रिश्ते को लगा कलंक: 11 वर्षीय छात्रा से म्यूजिक टीचर ने की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

26 गज जमीन का खूनी खेल: खाना देकर लौट रहे युवक की तलवार से हत्या, बीच-बचाव में भाई के टूटे दांत; 7 पर केस

Leave a Comment