Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

भक्तिमय हुआ दुर्गा पूजा महोत्सव: पंडालों में दर्शन के लिए उमड़ने लगे श्रद्धालु, पुलिस बल तैनात

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
श्री बड़ा दुर्गा मंदिर, बंगाली क्लब समेत कई पंडालों में आकर्षक साज-सज्जा और रोशनी; उपायुक्त दिलेश्वर महतो और एसपी हारिस बिन जमा ने दी शुभकामनाएं, महिला-पुरुष पुलिस बल और मोबाइल पेट्रोलिंग की व्यवस्था

गुमला, झारखंड। नवरात्रि की षष्ठी तिथि से गुमला मुख्यालय सहित पूरे जिले में मां दुर्गा पूजा महोत्सव भक्तिमय माहौल में रंग गया है। घर-घर में मां दुर्गा की उपासना शुरू हो गई है। शुक्रवार को षष्ठी पूजन हुआ और पूजा पंडालों में विराजमान प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया।

मुख्यालय के पंडालों में आकर्षक सजावट

गुमला मुख्यालय में श्री बड़ा दुर्गा मंदिर, बंगाली क्लब, मालवीय नगर करौंदी, ज्योति संघ, शक्ति संघ, अरुणोदय संघ, दुधेश्वरी धाम, विश्व भारती क्लब समेत कई पंडालों में आकर्षक साज-सज्जा और विद्युत व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जिला प्रशासन ने पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला और पुरुष पुलिस बलों की तैनाती की है। साथ ही मोबाइल पुलिस की पेट्रोलिंग और पैनी निगरानी रहेगी।

सप्तमी से नवमी तक उमड़ेगी भीड़

गुमला सहित जिले के बारह प्रखंडों में सप्तमी से अष्टमी और नवमी तक पंडालों में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है। पूजा समितियों के पदाधिकारी और सदस्य शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन के संपर्क में रहकर श्रद्धालुओं को सुविधाजनक दर्शन कराने और भीड़ नियंत्रित करने में सहयोग करते हैं।

उपायुक्त और एसपी की शुभकामनाएं

उपायुक्त दिलेश्वर महतो और पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमा ने जिलेवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और सौहार्द की मिसाल कायम करने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन कराने में पूजा समितियों के साथ प्रशासन की ओर से भी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

रोसे की पहचान: न्यूज स्केल लाइव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सांसद के निर्देश पर कबरा में लगाया गया नया ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार

जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने के लिए सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ घाघरा पहुंचेगी जय श्रीराम समिति एवं अन्य संगठन के कार्यकर्ता

सीआइएसएफ व झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में अवैध कोयले का भंडारण जब्त

पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में राहुल दुबे गैंग का आरोपी तुषार मिश्रा घायल, पैर की हड्डी टूटी; पकड़ने में दरोगा भी घायल

101 साल पुराने जर्जर बक्सा पुल के लिए अधिवक्ता योगेंद्र यादव का अनिश्चितकालीन धरना, बारिश में भीगते हुए दे रहे हैं आंदोलन

डीसी ने किया मतदाता सूची SIR का स्थलीय सत्यापन, फॉर्म-6 आवेदनों की जांची शुद्धता

Leave a Comment