Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पागल सियार का आतंक, दो दर्जन से अधिक लोगों को काटकर किया घायल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अस्पताल में लगा एंटी-रेबीज टीका, कुछ घायल सदर अस्पताल रेफर; क्षेत्र में दहशत, सियार को पकड़ने की मांग

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की शाम एक पागल सियार ने आतंक मचा दिया। सियार ने अलग-अलग स्थानों पर दो दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सभी घायलों को इलाज के लिए सिमरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार कर एंटी-रेबीज टीका लगाया। कुछ घायलों का टीकाकरण चतरा सदर अस्पताल में कराया गया।

घायलों में दाड़ी निवासी मो. सनाउल्लाह, इचाक निवासी मनु साव, फतहा निवासी मो. आमिर, सिमरिया निवासी नवनीत कुमार, आन्वी कुमारी, मनीष कुमार और जसीम अंसारी शामिल हैं। इसके अलावा बानासाड़ी निवासी उमा कुमारी, सुजीत कुमार, साक्षी कुमारी, निशा कुमारी और मौसम कुमारी तथा कुटी निवासी अनिल उरांव, मनोज गंझू, रामकलि उरांव, सिकंदर उरांव और इंद्रमणि देवी समेत अन्य लोग भी सियार के हमले में घायल हुए हैं।

घटना के बाद घायलों और उनके परिजनों में चिंता का माहौल रहा। बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है और लोग भयभीत हैं। टीकाकरण इसलिए कराया गया, ताकि रेबीज जैसी गंभीर बीमारी के खतरे से बचाव हो सके।

स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में घूम रहे पागल सियार को पकड़ने या उससे बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और लोग सुरक्षित रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment