Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

गोरखनाथ पीठ के संतों ने बांधा समां, निर्गुण भजनों पर झूमे श्रद्धालु

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नवरात्र पर क्षेत्र भ्रमण पर निकली योगी संतों की मंडली का भव्य स्वागत; संस्कृति और संस्कारों से जुड़े रहने का दिया संदेश

कान्हाचट्टी (चतरा)। कान्हाचट्टी प्रखंड के चिल्हिया चौक पर बीती देर शाम भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। गोरखनाथ पीठ, गोरखपुर से आए योगी संतों की मंडली ने प्राचीन गीतों और निर्गुण भजनों की प्रस्तुति से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। संतों को सुनने के लिए चौक पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

नवरात्र के अवसर पर गोरखनाथ पीठ के संतों का जत्था क्षेत्र भ्रमण पर है। इसी क्रम में वे चिल्हिया चौक पहुंचे, जहां स्थानीय पूजा समिति और ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत गोरखनाथ वंदना से हुई। इसके बाद संतों ने पारंपरिक भजनों की प्रस्तुति दी। “गोरक्षी आए गोरखपुर से अलख जगाने” और “जोगिया से निस्वार्थ प्रेम” जैसे भजनों पर पूरा चौक झूम उठा। संतों ने भजनों के जरिए लोगों को अपनी संस्कृति, सनातन परंपरा और संस्कारों से जुड़े रहने का संदेश दिया।

संतों ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति की ओर बढ़ रही है, उसे अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए ऐसे भक्ति गीत और सत्संग जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि भजन-कीर्तन से मन को शांति मिलती है और समाज में नशा, अपराध जैसी बुराइयां दूर होती हैं।

भक्ति संध्या में आसपास के दर्जनों गांवों से महिला-पुरुष और युवा पहुंचे। पूरे माहौल में “बाबा गोरखनाथ की जय” और “जय माता दी” के जयकारे गूंजते रहे। स्थानीय लोगों ने कहा कि संतों के आगमन से चिल्हिया चौक क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक माहौल बना है।

मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष अरविंद प्रजापति, सचिव प्रदीप कुमार राणा, कोषाध्यक्ष बालेश्वर साव, सदस्य रणजीत राणा, पप्पू कुमार सिंह, घनश्याम प्रजापति, पिंटू साव, संदीप ठाकुर, संगम केसरी समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दोहरा कत्ल: बंद मकान में मां-बेटी के मिले रक्तरंजित शव, जमीन विवाद में पड़ोसी पर हत्या का आरोप

आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने पकड़ा; 12 घंटे की पंचायत के बाद मंदिर में कराई शादी

शिक्षिका ने 15 वर्षीय छात्र को भगाया: लखनऊ के होटल से पकड़ी गई, पॉक्सो और अपहरण के तहत FIR दर्ज

दोहरे हत्याकांड का खुलासा: यौन प्रस्ताव ठुकराने पर नियाज और 8 साल के पोते की गला घोंटकर हत्या

गुरु-शिष्य के रिश्ते को लगा कलंक: 11 वर्षीय छात्रा से म्यूजिक टीचर ने की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

26 गज जमीन का खूनी खेल: खाना देकर लौट रहे युवक की तलवार से हत्या, बीच-बचाव में भाई के टूटे दांत; 7 पर केस

Leave a Comment