Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, टीएसपीसी समर्थक देशी कट्टा और 54 कारतूस के साथ गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सिमरिया रोड पर साईं नाथ लाइन होटल के पास छापेमारी, जंगल की ओर भागते आरोपी को खदेड़कर पकड़ा; एसपी बोले- छह माह से कर रहा था रेकी

चतरा। चतरा शहर में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे कथित टीएसपीसी नक्सली समर्थक को सदर थाना पुलिस ने अवैध हथियार और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी कट्टा, 54 जिंदा कारतूस, 6 मिसफायर गोली और 2 खोखा बरामद हुए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से शहर में वारदात की बड़ी साजिश नाकाम होने का दावा किया गया है।

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश गंझू (40 वर्ष), पिता दोन्दा गंझू के रूप में हुई है। वह लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के मुरपा पोस्ट अंतर्गत भगिया बरवा टोली गांव का निवासी है।

एसपी ने बताया कि 11 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी कि चतरा-सिमरिया रोड स्थित साईं नाथ लाइन होटल के पास एक व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के सत्यापन के लिए एसडीपीओ सदर सन्नी वर्धन के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित किया गया।

दल जैसे ही मौके पर पहुंचा, एक व्यक्ति मैदान से जंगल की ओर भागने लगा। जवानों ने उसे खदेड़कर दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक देशी कट्टा और 10 गोली बरामद हुई। इसके बाद उसकी निशानदेही पर जंगल में छिपाकर रखे गए 50 जिंदा कारतूस और 2 खोखा भी बरामद किए गए।

एसपी के अनुसार पूछताछ में मुकेश ने बताया कि करीब छह माह पहले टीएसपीसी के एक उग्रवादी ने बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से उसे हथियार और कारतूस उपलब्ध कराए थे। तभी से वह शहर और आसपास के इलाकों की रेकी कर रहा था। पूछताछ में उसके राहुल दुबे गैंग समेत अन्य आपराधिक गिरोहों से संपर्क की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और संभावित साजिश की कड़ियों को खंगाल रही है।

इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 421/2026, दिनांक 12.10.2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a/26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

छापामारी दल में एसडीपीओ सन्नी वर्धन, थाना प्रभारी (पुलिस निरीक्षक) अनिल उरांव, पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार, सहायक अवर निरीक्षक रवि रंजन कुमार और सदर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment