Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

12 वर्षीय बच्ची के गर्भवती होने का मामला, सदर अस्पताल पहुंची पुलिस

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एसपी-एसडीपीओ के निर्देश पर बच्ची और परिजनों से पूछताछ; बाल कल्याण समिति को सूचना, आगे की विधिक कार्रवाई शुरु

चतरा। जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र की 12 वर्षीय बच्ची के कथित यौन शोषण और गर्भवती होने के मामले में पुलिस ने संज्ञान लिया है। सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सन्नी वर्धन के संयुक्त निर्देश पर सोमवार को पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुंची और बच्ची तथा उसके परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मनीष लाल ने मीडिया के समक्ष बच्ची के गर्भवती होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रक्तस्राव और दर्द की शिकायत पर बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है और आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को देने की बात कही। पुलिस सूत्रों के अनुसार बच्ची ने पूछताछ में गांव के ही एक युवक का नाम बताया है।

सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचना में आरोप है कि युवक ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसका यौन शोषण किया। गर्भवती होने की जानकारी सामने आने पर कथित तौर पर उसे गर्भपात की दवा दे दी गई, जिसके बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। रक्तस्राव और दर्द की शिकायत पर परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की सूचना बाल कल्याण समिति को देने के साथ आगे की विधिक कार्रवाई शुरु कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment