नावाडीह में सोलर प्लेट ले उड़े चोर प्रखण्ड प्रशासन विफल व चोर सफल
संवाददाता श्रीकांत राणा
पत्थलगड़ा(चतरा): शनिवार रात्रि नावाडीह हरिजन टोला में लगे सोलर प्लेट ले भागे चोर। नावाडीह पूर्व मुखिया मेघन दांगी ने बताया कि जलमीनार 2020-21 का पंचायत से जलमीनार लगाया गया था। श्री दांगी व ग्रामीणों ने बताया कि 2022 से अभी तक प्रखण्ड में पांच दर्जन से अधिक बार पत्थलगड़ा प्रखण्ड के क्षेत्र से विभिन्न प्रकार के ट्रैक्टर चोरी, ट्रेक्टरों की बैटरी चोरी, जेसीबी की बैटरी चोरी, मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी है, इसका आवेदन लगातार पत्थलगड़ा थाना में दर्ज की गई थी लेकिन पत्थलगड़ा क्षेत्र में चोर-सिपाही का खेल खिलाया जा रहा है। ग्रामीणों व प्रतिनिधियों ने प्रखण्ड प्रशासन पर आरोप लगाया कि थाना प्रभारी द्वारा नाइट पेट्रोलिंग नही किया जाता है जिससे चोरों का मनोबल बढ़ते जा रहा है।


















Total Users : 1279029
Total views : 3152915