Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

नेमरा पहुंचे बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि; सीएम हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

“मां का स्नेह और त्याग संतान की सबसे अनमोल धरोहर”, बोले पूर्व विधायक; दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति की प्रार्थना

रामगढ़, झारखंड। बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने नेमरा गांव पहुंचकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति सहानुभूति जताई।

मुख्यमंत्री से की मुलाकात

इस दौरान उमाशंकर अकेला यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और इस कठिन समय में परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

“मां की कमी अपूरणीय क्षति”

पूर्व विधायक ने कहा कि मां का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद हर संतान के जीवन की सबसे अनमोल धरोहर है और मां का बिछड़ना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और मुख्यमंत्री सहित पूरे परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

इस अवसर पर संजय यादव, नवीन यादव और विवेक सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

न्यूज स्केल लाइव – भरोसे की पहचान


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment