Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

स्कूल का जर्जर भवन रात में ढहा, बच्चों की पढ़ाई पर मंडराया खतरा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दिन में गिरता भवन तो बच्चों की जान पर बन आती, पहले भी दी गई थी विभाग को सूचना, मलबा हटाने और सुरक्षित व्यवस्था की मांग

कुंदा (चतरा, झारखंड)। कुंदा प्रखंड के मरगड़ा पंचायत अंतर्गत पिंजनी गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिंजनी का जर्जर भवन बुधवार रात अचानक धराशायी हो गया। रात में भवन गिरने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय भवन काफी समय से जर्जर और खतरनाक स्थिति में था। यदि यह भवन दिन के समय गिरता और उस दौरान विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई चल रही होती, तो गंभीर हादसा हो सकता था।

मलबा हटाने और सुरक्षित व्यवस्था की मांग

भवन गिरने के बाद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और जर्जर भवनों की अनदेखी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से भवन के मलबे को जल्द हटाने तथा बच्चों की पढ़ाई के लिए सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि भवन की खराब स्थिति को लेकर पहले से ही चिंता बनी हुई थी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार ने बताया कि जर्जर भवन की सूचना विभाग को लगातार दी जा रही थी।

प्रधानाध्यापक ने स्पष्ट किया कि फिलहाल इस भवन में बच्चों की पढ़ाई नहीं हो रही थी। इसके बावजूद विद्यालय परिसर की सुरक्षा जांच कराने और क्षतिग्रस्त भवन को हटाने की मांग तेज हो गई है।

News Scale Live — भरोसे की पहचान, चतरा और झारखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment