Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

दुर्गापूजा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्र अनिवार्य, शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

हंटरगंज (चतरा)। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ सनी वर्धन ने की, जबकि संचालन पुलिस इंस्पेक्टर विपिन कुमार एवं थाना प्रभारी संदीप कुमार ने किया।

एसडीपीओ ने सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन यंत्र और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाने तथा पंडालों में पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों की तैनाती करने को कहा गया।

अफवाह और आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट से बचने की अपील

एसडीपीओ ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट से दूर रहने की अपील की। उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने को कहा।

पुलिस इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने भी आम लोगों से पूजा के दौरान पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

बैठक में एसआई राजदेव पांडेय, दिलीप कुमार, नीतीश प्रसाद, एएसआई सुनील कुमार दुबे, संजय शर्मा, विदेश पांडेय, विधायक प्रतिनिधि रोशन सिंह, भाजपा नेता अरुण चौरसिया, राजद प्रखंड अध्यक्ष देवलाल यादव, मुखिया प्रतिनिधि चौतु यादव, सत्येंद्र सिंह, मुखिया मदन चौधरी, प्रभु भारती, बबलू मेहता, दुधनाथ यादव, समाजसेवी ललन सिंह, अशर्फी सिंह, मो. सरफुद्दीन, मृत्युंजय सिंह, राजू दास, विसुनधारी साव सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दोहरा कत्ल: बंद मकान में मां-बेटी के मिले रक्तरंजित शव, जमीन विवाद में पड़ोसी पर हत्या का आरोप

आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने पकड़ा; 12 घंटे की पंचायत के बाद मंदिर में कराई शादी

शिक्षिका ने 15 वर्षीय छात्र को भगाया: लखनऊ के होटल से पकड़ी गई, पॉक्सो और अपहरण के तहत FIR दर्ज

दोहरे हत्याकांड का खुलासा: यौन प्रस्ताव ठुकराने पर नियाज और 8 साल के पोते की गला घोंटकर हत्या

गुरु-शिष्य के रिश्ते को लगा कलंक: 11 वर्षीय छात्रा से म्यूजिक टीचर ने की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

26 गज जमीन का खूनी खेल: खाना देकर लौट रहे युवक की तलवार से हत्या, बीच-बचाव में भाई के टूटे दांत; 7 पर केस

Leave a Comment