देर रात घर नहीं लौटने पर परिजनों ने शुरू की तलाश, गंभीर हालत में रांची रेफर
टंडवा (चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र के सराढू निवासी सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह के पुत्र लवकुश कुमार बुधवार सुबह कोयद गांव स्थित एक पुल के नीचे घायल अवस्था में मिले। जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें पुल के नीचे से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।
परिजनों के अनुसार, मंगलवार देर रात तक लवकुश कुमार घर नहीं लौटे, जिसके बाद उनकी खोजबीन शुरू की गई। बुधवार सुबह वह कोयद गांव स्थित पुल के नीचे घायल अवस्था में मिले। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह क्या है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। सूचना मिलने पर टंडवा थाना प्रभारी प्रभात कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा पूरे मामले की वास्तविकता सामने लाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

















Total Users : 1282208
Total views : 3157822