Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

टेंपो-स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में युवक गंभीर घायल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हादसे में टेंपो पलटा, स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त; प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर

पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के गुंजरी गेट मोड़ स्थित पत्थलगड़ा-हजारीबाग मुख्य सड़क पर बुधवार को टेंपो और स्कूटी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार 25 वर्षीय कुंदन रविदास, निवासी नोनगांव, गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक स्कूटी पर सवार होकर सुभाष चौक की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे टेंपो से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद टेंपो सड़क पर पलट गया, जबकि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पत्थलगड़ा थाना प्रभारी राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल कुंदन रविदास को तत्काल इलाज के लिए पत्थलगड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल को एंबुलेंस से हजारीबाग भेजा गया। टेंपो चालक का नाम इरफान अंसारी बताया जा रहा है। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment