Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

घायल युवक को एंबुलेंस का इंतजार किए बिना थाना प्रभारी ने पहुंचाया अस्पताल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल था युवक, पुलिस वाहन से तत्काल सीएचसी पहुंचाया; गया रेफर

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल का मामला सामने आया है। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक सड़क पर पड़ा जिंदगी और मौत से जूझ रहा था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संदीप कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय पुलिस वाहन से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, हंटरगंज थाना क्षेत्र के नागर स्थित प्रिंस होटल के समीप चतरा-डोभी मुख्य पथ पर बीती देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होंने तत्काल पुलिस वाहन की व्यवस्था कर उसे हंटरगंज सीएचसी पहुंचाया।

सिर में गंभीर चोट, गया रेफर

सीएचसी में चिकित्सकों ने घायल का तत्काल उपचार शुरू किया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान बिहार के गया जिले के अमारुद निवासी विनय कुमार सिंह के 30 वर्षीय पुत्र विभूति कुमार के रूप में हुई है।

हादसे के बाद घायल के एंबुलेंस के इंतजार में सड़क पर पड़े होने के बीच थाना प्रभारी के तत्काल मौके पर पहुंचने और उसे अस्पताल पहुंचाने के निर्णय की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों ने थाना प्रभारी की तत्परता और संवेदनशीलता की प्रशंसा की। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने वाहन चालकों से सड़क पर सावधानी बरतने, गति नियंत्रित रखने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment