निर्मला अग्रवाल बनीं अध्यक्ष, मंजू फोगला सचिव; अग्रसेन जयंती की तैयारी शुरू
गुमला (न्यूज स्केल लाइव)। अंची देवी स्मृति भवन में अग्रवाल महिला समिति, गुमला की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। निर्मला अग्रवाल को अध्यक्ष तथा मंजू फोगला को सचिव बनाया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री अग्रसेन महाराज की जयंती इस वर्ष भी पूरे धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर हवन, आरती के साथ चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उपस्थित सदस्यों ने अग्रवाल समाज के महिला संगठन को और मजबूत बनाने तथा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया।
बैठक में ये रहे उपस्थित: अध्यक्ष निर्मला अग्रवाल, सचिव मंजू फोगला, अंकिता अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, रचना अग्रवाल, कुसुम फोगला, शशि गाड़ोदिया, रेखा गाड़ोदिया, सुशीला गाड़ोदिया, बीना अग्रवाल, अंचल अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, अंकिता गोयल और स्वाति गोयल। इनके अलावा अग्रवाल समाज की अन्य महिलाएं भी मौजूद रहीं।
















Total Users : 1277036
Total views : 3149628