WhatsApp Group Join Now

गुमला- विश्व शांति दिवस के अवसर पर लायंस क्लब गुमला के द्वारा गांधी पार्क में शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश देते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महात्मा गांधी के विचारों को स्मरण करते हुए समाज में शांति, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में लायन पदम कुमार साबू (अध्यक्ष), एमजेएफ लायन डॉ. शंकर लाल जाजोदिया (सचिव), लायन संजय कुमार अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), लायन अशोक कुमार जायसवाल, लायन मनमोहन केसरी, लायन दामोदर कसेरा, लायन हेमंत कुमार, लायन किरण केसरी एवं लायन शशि किरण जायसवाल सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्लब के सचिव एमजेएफ लायन डॉ. शंकर लाल जाजोदिया ने कहा कि विश्व शांति दिवस केवल एक दिन मनाने का अवसर नहीं, बल्कि शांति और मानवता के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया को युद्ध, हिंसा और आपसी तनाव के बजाय संवाद, प्रेम, सहयोग और सह-अस्तित्व की आवश्यकता है। महात्मा गांधी ने अहिंसा और सत्य के माध्यम से पूरी दुनिया को शांति का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।
उन्होंने कहा कि समाज में शांति की शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति से होती है। यदि हम अपने परिवार, समाज और आसपास के लोगों के प्रति सम्मान, सहिष्णुता और सहयोग की भावना रखें, तो एक शांतिपूर्ण एवं बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है। लायंस क्लब सेवा के माध्यम से समाज में मानवता, भाईचारे और शांति की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
















Total Users : 1192286
Total views : 3029135