गुजरात से एक सप्ताह पूर्व ही घर लौटा था संजय, खुंटा बांध के पास हुआ हादसा
देवघर, संवाददाता। देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलोना-हुसैनाबाद पथ पर खुंटा बांध के समीप तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय दास के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, संजय दास अपने घर तिलोना से किसी काम के सिलसिले में हुसैनाबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान खुंटा बांध के पास तेज गति से आ रहे डंपर की चपेट में वह आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, संजय दास करीब एक सप्ताह पहले ही गुजरात से काम कर अपने घर लौटा था। हादसे की सूचना मिलते ही देवीपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की।
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने सत्संग-भारी भीड़ के कारण मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने तथा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
न्यूज स्केल लाइव | भरोसे की पहचान






















Total Users : 1190480
Total views : 3026783