25 अगस्त को घर से निकली थीं लीलावती देवी, पति ने थाना में दिया था आवेदन
टंडवा (चतरा)। चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रौल पंचायत के मारगलौइया निवासी राजमोहन गंझू की पत्नी लीलावती देवी (30) करीब एक माह से लापता हैं। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। महिला के लापता होने से परिजन चिंतित हैं।
राजमोहन गंझू के अनुसार, 25 अगस्त को लीलावती देवी घर से कहीं चली गई थीं। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों के साथ रिश्तेदारों के यहां भी उनकी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला।
इसके बाद पति ने उसी दिन 25 अगस्त को टंडवा थाना में आवेदन देकर पत्नी की खोजबीन कराने की गुहार लगाई थी। करीब एक माह बीत जाने के बाद भी लीलावती का पता नहीं चलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। परिजनों ने पुलिस से महिला की जल्द तलाश कर सकुशल घर वापस लाने की मांग की है।





















Total Users : 1190420
Total views : 3026702