Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अघोरेश्वर महाप्रभु भगवान राम की 89वीं जयंती पर सेवा और मानवता का संदेश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सर्वेश्वरी समूह गुमला शाखा ने जरूरतमंदों के बीच बांटे फल, ब्रेड व तौलिया, सदर अस्पताल में 222 मरीजों की ली सुध

गुमला, संवाददाता। लोलार्क षष्ठी के अवसर पर श्रद्धा, सेवा, करुणा और मानवता के प्रतीक परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु भगवान राम की 89वीं जयंती तथा श्री सर्वेश्वरी समूह की गुमला शाखा में स्थापित श्रीयंत्र के स्थापना दिवस का आयोजन भक्तिमय वातावरण में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन पूजन एवं आरती से हुई। इसके बाद सफल योनि का सस्वर पाठ तथा गुरु गीता का सामूहिक पाठ किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

मूक-बधिर एवं नेत्रहीन विद्यालय में पहुंचकर की सेवा

जयंती के अवसर पर जनसरोकार से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहने वाले समूह के महिला संगठन की सदस्यों ने सिलम स्थित मूक-बधिर, नेत्रहीन एवं दिव्यांग आवासीय विद्यालय पहुंचकर वहां रह रहे 55 जरूरतमंद लोगों के बीच फल, ब्रेड और तौलिया का वितरण किया।

इस दौरान संगठन की नीता हरितीमा ने श्री सर्वेश्वरी समूह की ओर से किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही समूह का प्रमुख लक्ष्य है। इस अवसर पर लोगों को अघोरेश्वर महाप्रभु के संदेश से भी अवगत कराया गया। सेवा कार्यक्रम में महिला संगठन की सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम को लेकर आवासीय विद्यालय में रहने वाले लोगों में उत्साह का माहौल रहा।

सदर अस्पताल में 222 मरीजों के बीच फल और ब्रेड का वितरण

दूसरी ओर, समूह के सदस्यों ने सदर अस्पताल गुमला पहुंचकर उपचाररत 222 मरीजों के बीच फल और ब्रेड का वितरण किया। सदस्यों ने मरीजों का कुशलक्षेम जाना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी। समूह की गुमला शाखा के उपाध्यक्ष अजय प्रसाद ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

भजन-कीर्तन और आरती के साथ हुआ समापन

शाम को आश्रम परिसर में सोहर गान तथा ‘अघोरान्ना परो’ मंत्र संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद आरती हुई। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित भक्तों के बीच सामूहिक प्रसाद का वितरण किया गया।

न्यूज स्केल लाइव | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment