Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

76 वर्षीय महावीर पांडेय का निधन, क्षेत्र में शोक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चार दशक तक भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता रहे, ज्योतिष के भी थे अच्छे ज्ञाता

गिद्धौर। प्रखंड अंतर्गत मझगांवा पंचायत के पिंडाकौण गांव निवासी स्वर्गीय शिवनाथ पांडेय के प्रथम पुत्र महावीर पांडेय का मंगलवार की रात करीब दो बजे निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे। परिजनों के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे उनके पुत्र प्रदीप पांडेय उन्हें देखने गए, तो महावीर पांडेय अचेत अवस्था में पड़े थे। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी गई, जहां उन्हें मृत पाया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार महावीर पांडेय करीब 40 वर्षों से भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे। क्षेत्र के कई नए भाजपा कार्यकर्ता उनसे मार्गदर्शन लेते थे। इसके अलावा वे ज्योतिष के भी अच्छे ज्ञाता माने जाते थे। क्षेत्र में उनका लोगों के साथ व्यवहार भी अच्छा रहा।

भुतहा सिमर श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार

महावीर पांडेय का अंतिम संस्कार गांव के समीप भुतहा सिमर श्मशान घाट में किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बसंत नारायण सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान लोगों ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment