Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

देवघर से नेपाल लौट रही कांवरियों से भरी बस भीषण हादसे का शिकार, 3 की मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झपकी बनी हादसे की वजह! खड़े ट्रक में पीछे से टकराई बस, 15 कांवरिया गंभीर रूप से घायल

कोडरमा। सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के बाद नेपाल लौट रहे कांवरियों की यात्रा शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसे में बदल गई। झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में देवघर-नवादा मुख्य मार्ग स्थित पोखरडीहा मोड़ के पास कांवरियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टकरा गई। हादसे में एक बच्चे समेत तीन कांवरियों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

झपकी आने से अनियंत्रित हुई बस

जानकारी के अनुसार, नेपाल से कांवरियों को लेकर बस करीब चार दिन पहले देवघर गई थी। गुरुवार रात बस बासुकीनाथ से राजगीर के लिए रवाना हुई थी। शुक्रवार की अहले सुबह पोखरडीहा मोड़ के पास चालक को कथित तौर पर झपकी आ गई। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई कांवरिया बस के अंदर फंस गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए।

घंटों चला राहत और बचाव अभियान

घटना की सूचना मिलते ही सतगावां थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद सभी कांवरियों को बस से बाहर निकाला गया। घायलों और अन्य यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कांवरियों को सदर अस्पताल, कोडरमा रेफर किया गया।

इलाज के दौरान बच्चे की मौत, दो ने रास्ते में तोड़ा दम

हादसे में घायल 10 वर्षीय शिवम कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दो अन्य यात्रियों की सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत होने की जानकारी है। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या तीन बताई जा रही है। करीब 15 कांवरियों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। सभी का इलाज सदर अस्पताल कोडरमा में चल रहा है।

बस में करीब 45 कांवरिया थे सवार

थाना प्रभारी बबलू सिंह के अनुसार, बस में करीब 45 कांवरिया सवार थे। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद आने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है।

सावन यात्रा में पसरा मातम

बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और धार्मिक यात्रा से लौट रहे कांवरियों के लिए यह सफर बेहद दर्दनाक साबित हुआ। हादसे की खबर सामने आने के बाद मृतकों के परिजनों और साथी कांवरियों में शोक का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लायंस क्लब ऑफ गुमला द्वारा  कुल 26 मोतियाबिंद मरीजों की जांचोपरांत कुल 9 मरीजों निशुल्क आपरेशन हुआ

रात में प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, ग्रामीणों ने पहले पति का सिंदूर धुलवाया; मंदिर में कराई दूसरी शादी

भाजपा नेता का कथित संदिग्ध हालत में पकड़ाया वीडियो वायरल; पति ने 4 घंटे बाद घेरकर की जमकर पिटाई

दर्दनाक हादसा: रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की बस की टक्कर से मौत, एक ही गांव के थे तीनों

शादी का जाल: मैट्रिमोनियल साइट से 15 महिलाओं को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और 18 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा: बाबा धाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो-ट्रक में टक्कर, पांच की मौत; 12 दिसंबर को होनी थी दूल्हे की शादी

Leave a Comment